कारोबार

India Q2 GDP: इंडियन इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज, दूसरी तिमाही में उम्मीद से ज्यादा रही जीडीपी ग्रोथ, जान लीजिए वजह

India Q2 GDP: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी रही है। यह उम्मीद से अधिक है। मजबूत कंज्यूमर स्पेंडिंग की इसमें अहम भूमिका रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2025, 5:05 PM IST
Feature image

India Q2 GDP: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज आई है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े शुक्रवार शाम जारी हो गए हैं। दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट उम्मीद से अधिक रही है। भारत की इकोनॉमी जुलाई से सितंबर तिमाही में 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी है। मजबूत उपभोक्ता खर्च और स्ट्रांग मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के चलते ग्रोथ रेट में बढ़ोतरी हुई है।

8.7% रही नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ

वैश्विक व्यापार में भारी अनिश्चितता के बावजूद भारत ने यह जीडीपी ग्रोथ प्राप्त की है। इससे पहले की तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही थी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट 8.7 फीसदी रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में यानी अप्रैल से सितंबर के बीच रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 8 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में यह 6.1 फीसदी रही थी।

सेक्टरग्रोथ रेट
मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर9.1%
कंस्ट्रक्शन सेक्टर7.2%
फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विस10.2%
कृषि और संबंधित सेक्टर3.5%
इलेक्ट्रिसिटी, गैस, वाटर सप्लाई और अन्य यूटिलिटी सर्विस4.4%

मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर ने किया अच्छा परफॉर्म

सांख्यिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में स्ट्रांग ग्रोथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का नेतृत्व किया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रियल जीवीए ग्रोथ 8.1 फीसदी रही है। फाइनेंशियल, रियल एस्टेट एंड प्रोफेशनल सर्विसेज में डबल डिजिट जीवीए ग्रोथ रेट दर्ज हुई है। एग्रीकल्चर और संबंधित सेक्टर में थोड़ी धीमी ग्रोथ दर्ज हुई है।

Updated on:
28 Nov 2025, 5:05 PM IST
Published on: