कारोबार

Share Market Crash: मार्केट में आज निवेशकों को हुआ 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स सबसे अधिक टूटे

Share Market Crash: घरेलू बाजार में आज सबसे अधिक गिरावट ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में दर्ज हुई है। वहीं, फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस शेयर उछले हैं।

2 min read
Mar 11, 2026
Share Market Crash
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.72 फीसदी या 1342 अंक की गिरावट के साथ 76,863 रुपये पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर में दर्ज हुई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.64 फीसदी या 394 अंक की गिरावट के साथ 23,866 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

घरेलू बाजार में आज सबसे अधिक गिरावट ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में दर्ज हुई है। निफ्टी ऑटो 3.17 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.93 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.29 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इससे इतर निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑयल एंड गैस हरे निशान पर बंद हुए।

ये शेयर सबसे अधिक टूटे

ये शेयर सबसे अधिक उछले

क्यों गिरा मार्केट?

-विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। मंगलवार को एफआईआई ने करीब 4,673 करोड़ रुपये की बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों का कॉन्फिडेंस बना हुआ है और वे खरीदारी कर रहे हैं।

-इंडिया वीआईएक्स सूचकांक बुधवार को 8 फीसदी से अधिक बढ़कर 20.5 पर पहुंच गया। यह सूचकांक बाजार की अस्थिरता को दर्शाता है। यानी बाजार में शॉर्ट टर्म में अस्थिरता बढ़ सकती है।

-मिडिल ईस्ट में युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक किया है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट डाउन है और वे बिकवाली कर रहे हैं।

-मंगलवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में कई निवेशकों ने आज बाजार खुलते ही मुनाफावसूली शुरू कर दी, इससे मार्केट टूट गया।

Published on:
11 Mar 2026 03:58 pm