12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max किन देशों में मिल रहा सस्ता? भारत से काफी कम हैं यहां कीमतें

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए A20 Pro चिप, 120Hz ProMotion डिस्प्ले और पहली बार मेन कैमरे में वैरिएबल अपर्चर के साथ पेश किया है। भारत में इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 1,64,900 और 1,79,900 रुपये है। अमेरिका में दोनों मॉडल काफी सस्ते मिल रहे हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 12, 2026

iPhone 18 Pro

अमेरिका में आईफोन 18 प्रो सस्ता मिल रहा है। (PC: AI)

Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दुनिया भर में लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों में से कोई मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ भारत की कीमत देखना शायद जेब पर भारी पड़ सकता है। अमेरिका समेत कई देशों में यही आईफोन भारतीय बाजार के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध हैं। भारत में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए कम से कम 1,79,900 रुपये खर्च करने होंगे। दोनों मॉडल के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज दी गई है।

अमेरिका में सबसे सस्ता है iPhone 18 Pro

ग्लोबल कीमतों पर नजर डालें, तो iPhone 18 Pro खरीदने के लिए अमेरिका सबसे सस्ता बाजार दिखाई देता है। भारतीय कीमत के मुकाबले वहां खरीदारों को अच्छी खासी बचत हो सकती है। जापान दूसरे स्थान पर है। इसके बाद सऊदी अरब और यूएई जैसे बाजार आते हैं। यानी अगर कोई भारतीय खरीदार विदेश यात्रा के दौरान आईफोन 18 प्रो खरीदने की योजना बना रहा है, तो अमेरिका और जापान जैसे बाजार कीमत के लिहाज से ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं।

मॉडलदेशकीमत (रुपये)
iPhone 18 Proभारत₹1,64,900
iPhone 18 Proअमेरिका₹1,23,346
iPhone 18 Proजापान₹1,24,090
iPhone 18 Proसऊदी अरब₹1,25,874
iPhone 18 Proयूएई₹1,26,900
iPhone 18 Proसिंगापुर₹1,31,295
iPhone 18 Pro Maxभारत₹1,79,900
iPhone 18 Pro Maxअमेरिका₹1,33,634
iPhone 18 Pro Maxसऊदी अरब₹1,34,708
iPhone 18 Pro Maxयूएई₹1,36,855
iPhone 18 Pro Maxसिंगापुर₹1,45,123
iPhone 18 Pro Maxकनाडा₹1,48,044

प्रो मैक्स में भी अमेरिका सबसे आगे

बड़े स्क्रीन वाले आईफोन 18 प्रो मैक्स के मामले में भी तस्वीर ज्यादा अलग नहीं है। अमेरिका में इसकी कीमत भारत के मुकाबले सबसे कम पड़ती है। इसके बाद सऊदी अरब और यूएई में यह मॉडल अपेक्षाकृत सस्ता मिलता है। सिंगापुर और कनाडा भी उन बाजारों में शामिल हैं जहां आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदकर भारतीय कीमत की तुलना में बचत की जा सकती है। हालांकि, विदेश से फोन खरीदने से पहले टैक्स, वारंटी, नेटवर्क सपोर्ट और स्थानीय नियमों को जरूर जांच लेना चाहिए।

भारत में iPhone महंगा क्यों है?

आईफोन की कीमत अलग-अलग देशों में एक जैसी नहीं होती। इसका बड़ा कारण स्थानीय टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और करेंसी एक्सचेंज रेट हैं। अमेरिका और जापान जैसे कुछ बाजारों में स्मार्टफोन पर टैक्स का बोझ भारत की तुलना में कम है। इसका सीधा असर रिटेल कीमत पर दिखाई देता है। यही वजह है कि एक ही आईफोन मॉडल की कीमत अलग-अलग देशों में काफी बदल जाती है।

आईफोन 18 प्रो में क्या नया है?

इस बार एपल ने अपने प्रो मॉडल में परफॉर्मेंस के साथ कैमरा और कूलिंग पर भी खास जोर दिया है। दोनों फोन में कंपनी की नई A20 Pro चिप दी गई है। एपल के मुताबिक यह अब तक का उसका सबसे सक्षम आईफोन प्रोसेसर है और पिछली पीढ़ी की तुलना में लगातार इस्तेमाल के दौरान 40 फीसदी तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। ए20 प्रो में 6-कोर CPU और 7-कोर GPU दिया गया है। जीपीयू के हर कोर में अलग न्यूरल एक्सेलरेटर मौजूद है, जिससे AI से जुड़े कामों में बेहतर प्रोसेसिंग मिलने की उम्मीद है।

120Hz प्रो मोशन डिस्प्ले

आईफोन 18 प्रो में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है। इसमें प्रो मोशन तकनीक के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले है। इसमें भी सुपर रेटिना XDR और 120Hz प्रो मोशन का सपोर्ट मिलता है। दोनों मॉडल की स्क्रीन को Ceramic Shield 2 से सुरक्षा दी गई है।

कैमरे में सबसे बड़ा बदलाव

आईफोन 18 प्रो सीरीज में कैमरा इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सबसे खास बात मेन कैमरे में दी गई वैरिएबल अपर्चर तकनीक है। एपल ने पहली बार अपने इन प्रो मॉडल के मेन कैमरे में यह फीचर दिया है। इससे फोटो और वीडियो शूट करते समय यूजर को रोशनी और डेप्थ पर पहले की तुलना में ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।