11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी 10,000 रुपये हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या रह गए भाव

Gold Rate Today: अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. चांदी के भाव भी काफी गिर गए हैं। उधर ट्रेडर्स अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 11, 2026

Gold Price Today

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Today 11th September 2026: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दोपहर 12 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 2620 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2400 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1150 रुपये गिरकर 1,14,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,52,890₹1,40,150₹1,17,850
मुंबई₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
दिल्ली₹1,53,040₹1,40,300₹1,14,820
कोलकाता₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
बेंगलुरु₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
हैदराबाद₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
केरल₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
पुणे₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
वडोदरा₹1,52,940₹1,40,200₹1,14,720
अहमदाबाद₹1,52,940₹1,40,200₹1,14,720
जयपुर₹1,53,040₹1,40,300₹1,14,820

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार दोपहर चांदी का भाव 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

क्या है कीमतों में गिरावट की वजह?

केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अमित केडिया के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदों में आया उछाल है। वहीं, ट्रेडर्स आज जारी होने वाले अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फाइनल डिमांड के लिए यूएस प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स अगस्त में 0.4 फीसदी बढ़ी है। इसके बाद ट्रेडर्स ने अगले हफ्ते होने वाली फेड की बैठक में रेट हाइक को लेकर अपनी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहीं, महंगा क्रूड ऑयल भी सोने पर दबाव बना रहा है। शुक्रवार को क्रूड ऑयल 108 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में फेड के सामने ब्याज दर बढ़ाकर मंहगाई को कंट्रोल करना जरूरी हो जाएगा।

रेट हाइक होने पर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले एसेट्स बिना ब्याज वाले गोल्ड की तुलना में आकर्षक हो जाते हैं। ऐसे में निवेशक सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगा सकते हैं। यही वजह है कि कीमतों में दबाव देखा जा रहा है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.32 फीसदी या 14.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,393 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.84 फीसदी या 36.29 डॉलर की बढ़त के साथ 4,354.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.80 फीसदी या 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 64.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.59 फीसदी या 0.37 डॉलर की बढ़त के साथ 63.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।