कारोबार

Iran-Oman समझौते में देरी से फिर बढ़ा कच्चे तेल का दाम, जानिए आपके शहर में आज कितनी है एक लीटर पेट्रोल की कीमत

Iran America War: ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से शिपिंग रूट खोलने पर समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है। इससे Crude Oil की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।
2 min read
Aug 10, 2026
Crude Oil Price Hike
Petrol Diesel के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। (फोटो: AI)

Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर समझौते में देरी का असर कच्चे तेल पर दिखाई दिया। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। ईरान ने कहा है कि दोनों देशों के बीच नया शिपिंग रूट बनाने पर बातचीत अंतिम दौर में है, लेकिन अमेरिका को अभी कुछ और शर्तें पूरी करनी होंगी। इस बीच भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की रिटेल प्राइस नहीं बदलीं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने कीमतें जस की तस रखीं।

Brent और WTI दोनों महंगे हुए

सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 91 सेंट यानी 1.09 फीसदी बढ़कर 84.46 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 61 सेंट यानी 0.78 फीसदी बढ़कर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले सप्ताह दोनों कच्चे तेल के बेंचमार्क में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी।

Source: Trading Economics (One-day fluctuation in Brent crude)

10 अगस्त को भारत में Petrol Diesel के दाम

भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। तेल कंपनियों की ओर से दाम आखिरी बार 25 मई को बदले गए थे। हालांकि, पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं, लेकिन प्रमुख शहरों में इनके रेट अभी स्थिर हैं।

शहरपेट्रोल कीमतडीजल कीमत
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
चेन्नई₹107.77₹99.55
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
पटना₹114.55₹100.49
जयपुर₹113.19₹98.25
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

तनाव से बाजार में चिंता

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, KCM Trade के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वॉटरर (Tim Waterer) का कहना है कि निवेशक बातचीत के कभी आगे बढ़ने और कभी रुकने की स्थितियों को देखते हुए किसी ठोस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैसे कि टैंकरों की वेरिफाइड आवाजाही या औपचारिक समझौते के होने की। इस बीच मिडिल ईस्ट में फिर संघर्ष बढ़ने की आशंका बनी हुई है। यमन में ईरान समर्थित हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब की जजान रिफाइनरी पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

ईरान की ये हैं प्रमुख शर्तें

ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह खोलने के लिए अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करने, प्रतिबंध हटाने और संघर्ष से हुए नुकसान का मुआवजा देने जैसी शर्तें रखी हैं। अमेरिका का कहना है कि वह होर्मुज के प्रबंधन को लेकर बातचीत में शामिल है, लेकिन ईरान ने इस दावे को खारिज किया है।

Updated on:
10 Aug 2026 09:23 am
Published on:
10 Aug 2026 09:23 am