कारोबार

LIC Share Pirce 5th August: LIC OFS रिटेल निवेशकों के लिए खुला, सिर्फ 10 रुपये का बचा है डिस्काउंट, क्या करना चाहिए निवेश?

LIC Stake Sale Expert View: LIC का 31,400 करोड़ रुपये का OFS आज से रिटेल निवेशकों के लिए खुला है। 382 रुपये की फ्लोर प्राइस पर सरकार 6.5% हिस्सेदारी बेच रही है। कई एक्सपर्ट्स ने इसे लॉन्ग टर्म के लिए खरीदने की सलाह दी है।
2 min read
Aug 05, 2026
LIC Share Price News
LIC के शेयर में मामूली तेजी आई। (फोटो:AI)

LIC OFS Open For Retail Investers: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 31,400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) आज से रिटेल निवेशकों के लिए भी खुल गया है। कल इसमें इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली थी और इसमें 323 प्रतिशत बोलियां आई थी। जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी को दिखाता है। ऐसे में अब रिटेल निवेशकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इसमें निवेश करना चाहिए। इस पर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है। दरअसल, सरकार इस OFS के जरिए LIC में अपनी 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है, ताकि SEBI के उस नियम को पूरा किया जा सके जिसके तहत मई 2027 तक पब्लिक शेयरहोल्डिंग 10 प्रतिशत तक बढ़ानी है। यह 2022 में लिस्टिंग के बाद LIC में सरकार की पहली हिस्सेदारी बिक्री है।

एलआईसी शेयर (LIC Share Price)

बुधवार को एलआईसी का शेयर NSE पर 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 392.45 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 हफ्ते में -7.44 फीसदी, 1 महीने में -8.81 फीसदी और 1 साल में -12.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। एलआईसी शेयर की फ्लोर प्राइस 382 रुपये रखी गई है, जो इस समय ट्रेड कर रहे भाव से करीब 10 रुपय कम है। हालांकि, 3 अगस्त को OFS की खबर आने के बाद शेयर पर बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। ऐसे में अब रिटेल निवेशकों को इस डिस्काउंट पर दाव लगाना चाहिए या नहीं, इस पर बाजार विश्लेषक अलग-अलग राय दे रहे हैं।

Source NSE ( सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर LIC Share)

क्या कहते है एक्सपर्ट्स?

बोनान्जा के रिसर्च एनालिस्ट नितांत डारेकर का मानना है कि LIC का पब्लिक फ्लोट 3.5 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत होने से लिक्विडिटी बढ़ेगी और शेयर का इंडेक्स वेटेज भी ऊपर जाएगा, इसलिए लंबी अवधि के लिए धीरे-धीरे शेयर जोड़ना समझदारी भरा कदम हो सकता है। दूसरी तरफ वेंचुरा के रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर का मानना है कि निवेशक सोच-समझकर ही पैसा लगाएं, क्योंकि यह OFS कंपनी के लिए नई ग्रोथ पूंजी नहीं है, बल्कि सिर्फ सरकार की हिस्सेदारी बिक्री है और LIC पहले से ही एक बड़ा और अच्छी तरह ट्रैक किया जाने वाला शेयर है।

तुरंत मुनाफा देने वाला शेयर नहीं

INVAsset PMS के हर्षल दसानी के अनुसार, LIC अभी भी निजी बीमा कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते वैल्यूएशन पर मिल रहा है और साथ में डिविडेंड भी देता है। उनकी सलाह है कि यह IPO की तरह तुरंत मुनाफा देने वाला मौका नहीं है, बल्कि कटऑफ प्राइस पर बोली लगाकर इसे लॉन्ग टर्म निवेश के तौर पर देखाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
05 Aug 2026 11:26 am
Published on:
05 Aug 2026 11:26 am