कारोबार

लग्जरी घड़ी या महंगे ब्रांड पर नहीं, बल्कि नैनी पर करते हैं करोड़ों रुपए खर्च, हैरान कर देगी 8 करोड़ कमाने वाले भारतीय CTO की जिंदगी

अमेरिकी कंपनी के भारतीय CTO करोड़ों रुपए कमाकर भी सादा जीवन जीते हैं। वे अपने घरेलू नौकरों पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं।

2 min read
Mar 07, 2026
luxury lifestyle vs simple lifestyle
PC: (AI)

भारत में एक कहावत है, सादा जीवन उच्च विचार, लेकिन चकाचौंध भरी दुनिया में यह बात कहीं देखने को नहीं मिलती। क्योंकि दुनिया में हर कोई अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने की कोशिश करता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग अपनी सादगी भरी जिंदगी से दुनिया में रहते है। ऐसी ही एक सिम्पल लाइफस्टाइल का खुलासा एक्स पर एक पोस्ट के जरिए किया गया है।

बेंगलूरु के एक उद्यमी अभिनव खरे ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि उनका एक भारतीय दोस्त अमेरिकी फॉर्च्यून 500 कंपनी में सीटीओ है। वह भारत में कंपनी के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) डिपार्टमेंट को संभालते हैं। उसकी सालाना सैलरी 3 करोड़ है, लेकिन स्टॉक ऑप्शन के साथ वह वार्षिक रूप से 8 से 9 करोड़ रुपए कमाता है।

कैसे है सादगी भरा जीवन

खरे अपनी पोस्ट में बताते है कि उनके दोस्त आज भी 12 साल पुरानी फिएट लीनिया कार चलाते हैं। उनके पास न तो कोई लग्जरी ब्रांड कार है और न ही कोई महंगी डिजाइनर घड़ियों का कलेक्शन। वे दिखावटी ब्रांड्स के बजाय आराम पर पैसा खर्च करना पसंद करते हैं। खरे आगे बताते है कि उनके घर में 5 घरेलू नौकर है जिन पर वह दिल खोलकर खर्च करते हैं।

नैनी पर करते हैं करोड़ों खर्च

सीटीओ अधिकारी के जुडवां बच्चे है और उनको संभालने के लिए नैनी है। खरे बताते है कि उनका दोस्त जब भी कोई यात्रा करता है तो बच्चों को संभालने के लिए वह नैनी को अपने साथ लेकर जाता है। खरे के अनुसार जब उनके दोस्त ने मॉरीशस की यात्रा की थी, तब अपने बच्चों और नैनी के लिए उन्होंने अलग से 35000 डॉलर प्रति रात का सुइट बुक किया था। इस तरह वे आराम पंसद जीवन जीते है, महंगे डिजाइन्स पर पैसे खर्च नहीं करते।

उन्होंने आगे कहा कि सीटीओ के पास 23 वर्षों का कार्य अनुभव है। सप्ताह के अंत में वे क्रिकेट खेलना पंसद करते है। वे जब चाहें, आराम से रिटायर्ड हो सकते हैं। हालांकि, उन्हें अपना काम पसंद है और वे अपनी नौकरी का आनंद लेते हैं।

Published on:
07 Mar 2026 11:53 am