कारोबार

LPG Cylinder Rules Change: क्या 1 मई से बदल रहे हैं गैस सिलेंडर से जुड़े नियम? जानिए बुकिंग, OTP डिलीवरी और कीमतों पर जरूरी अपडेट

LPG price May 2026: LPG कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की महंगाई के चलते कमर्शियल सिलेंडर के दाम तेजी से बढ़े हैं।

2 min read
Apr 30, 2026
1 मई से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं। (PC: AI)

LPG Cylinder Rules Change from May 1: मई का महीना कल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इस बीच रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़े हैं, उससे LPG सिलेंडर के दामों पर दबाव साफ दिख रहा है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम अपेक्षाकृत कम बढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव, खासकर होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना, एनर्जी मार्केट को लगातार झकझोर रहा है। ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि मई में तेल कंपनियां कीमतें न बढ़ाकर राहत देंगी या फिर महंगाई का एक और झटका लगेगा।

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार में महा गिरावट, निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, इन 5 वजहों से आज आई है मंदी

क्या बदलेंगे गैस सिलेंडर से जुड़े नियम?

1 मई से कीमतों के अलावा LPG बुकिंग के नियमों में भी बदलाव संभव है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो बुकिंग्स के बीच मौजूदा 25 दिनों के नियम को रिवाइज्ड किया जा सकता है। इसके अलावा, OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को परमानेंट किया जा सकता है।

हर महीने तय होते हैं दाम

देश में LPG की कीमतें Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं। हर महीने की शुरुआत में कीमतों की समीक्षा होती है और उसी हिसाब से बदलाव किया जाता है।

इस बार भी महंगा हो सकता है सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया के संकट की वजह से इन कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है, क्योंकि कंपनियां कुछ बोझ कीमत बढ़ाकर निकालती हैं। मार्च और अप्रैल 2026 के बीच 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम तीन बार बढ़े हैं। 1 मार्च को 28 से 31 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 7 मार्च को 114.5 रुपये का बड़ा उछाल आया था और इसके बाद अप्रैल में 196 से 218 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम सिर्फ एक बार 60 रुपये बढ़े। लेकिन बाजार में चर्चा है कि मई में कमर्शियल सिलेंडर फिर महंगे हो सकते हैं।

तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट ने एक बार फिर दिखा दिया है कि भारत अब भी काफी हद तक आयात पर निर्भर है। अगर होर्मुज स्ट्रेट में हालात सुधरते हैं, तो थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन जोखिम अभी भी बना हुआ है। हालांकि, सरकार का कहना है कि घरेलू LPG, PNG और CNG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। कंपनियां लगातार सिलेंडर की डिलीवरी कर रही हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

शहर14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत (रुपये)
दिल्ली913
कोलकाता939
मुंबई912.5
चेन्नई928.5
शहर19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत (रुपये)
दिल्ली2078.50
कोलकाता2208
मुंबई2031
चेन्नई2246.50

अभी क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम?

14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 913 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में 939 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में 912.5 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में 928.5 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर दिल्ली में 2078.50 रुपये, कोलकाता में 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: अमेरिका से आई एक खबर और उछल गया सोना, चांदी के भी बढ़ गए भाव, जानिए लेटेस्ट रेट
Published on:
30 Apr 2026 01:29 pm
Also Read
View All