sensex today: शेयर बाजार में लागातर दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के पीछे सबस अहम कारण सीजफायर का कमजोर होना है। सेंसेक्स में अब तक 600 अंकों की गिरावट आ चुकी है।
Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ शुरुआत की। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर मंगलवार को वैश्विक बाजारों में देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुआ एक महीने का सीजफायर अब कमजोर स्थिति में है।
West Asia में बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा। ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। माना जा रहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई बाधित रहने से तेल की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।
बाजार में शुरुआती तौर पर बीएसई सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ खुला। इसके बाद भी इसमें गिरावट का दौर जारी है। फिलहाल सेंसेक्स में 666 अंकों की गिरावट है और यह 75,348 के स्तर पर करोबार कर रहा है। इसके साथ ही निफ्टी Nifty 23,800 के नीचे खुला। लेकिन बाजार में जारी गिरावट के कारण अब यह 175 अंकों की गिरावट के साथ 23,640 के स्तर पर करोबार कर रहा है।
Sensex के 30 पैक वाले शेयरों में, Infosys, Tech Mahindra, TCS, HCL Tech, और Adani Ports सबसे ज्यादा गिरे। सिर्फ SBI, Bharti Airtel, Tata Steel, में बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty IT में सबसे ज्यादा गिरावट आई, इसमें लगभग 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई। Nifty Bank, Financial Services, Media, FMCG, Pharma, Realty, Healthcare, और Chemicals भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।