कारोबार

Multibagger Stocks: इन 10 शेयरों ने किया निवेशकों को मालामाल, सिर्फ अप्रैल में दे दिया 99% तक रिटर्न

Multibagger Stocks: भारत के स्मॉलकैप शेयरों में अप्रैल में जबरदस्त उछाल देखा गया है। कई स्टॉक्स 60% से 99% तक बढ़े हैं। निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने निफ्टी 50 को पीछे छोड़ा है।

less than 1 minute read
Apr 23, 2026
स्मॉलकैप शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Multibagger Stocks: भारत का स्मॉलकैप सेक्टर तेजी से उछाल दिखा रहा है। कई शेयरों ने अप्रैल में 99% तक का शानदार रिटर्न दिया है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स इस महीने अब तक लगभग 15% चढ़ चुका है। जबकि निफ्टी 50 पर विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आइए, इस महीने के टॉप 10 परफॉर्मर शेयरों पर नजर डालते हैं।

Dish TV India Ltd

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: 120 रुपये लीटर के पार जाएंगे पेट्रोल-डीजल के भाव, 1 हफ्ते में कीमतें बढ़ने की आशंका, जानिए वजह

इस स्मॉलकैप शेयर में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है। यह अप्रैल में 99.46% तक बढ़ा है। कंपनी भारत में डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सैटेलाइट टीवी सेवाएं प्रदान करती हैं।

STL Networks Ltd

यह शेयर अप्रैल में 91.17% बढ़ा है। STL Networks डिजिटल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखने वाली ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है।

Indo Tech Transformers Ltd

इस शेयर में अप्रैल महीने में 84.49% की वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर बनाती और टेस्ट करती है।

VL E-Governance & IT Solutions Ltd

इस शेयर में अप्रैल में 78.10% की तेजी आई। कंपनी ई-गवर्नेंस, IT/ITES और सिस्टम इंटीग्रेशन सेवाएं प्रदान करती है।

JTL Industries Ltd

यह शेयर इस महीने 73.74% बढ़ा है। कंपनी स्टील ट्यूब, पाइप और स्ट्रक्चरल स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है।

India Tourism Development Corporation Ltd

यह शेयर इस महीने 69.48% चढ़ा है। यह भारत सरकार की PSU है जो पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करती है।

Mercury EV-Tech Ltd

इस शेयर में अप्रैल में 72.26% की तेजी देखी गई। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और उनके कंपोनेंट्स का निर्माण करती है।

Man Industries (India) Ltd

इसमें अप्रैल में 67.26% की बढ़त हुई है। कंपनी बड़े डायमीटर के स्टील पाइप बनाती है।

Simplex Infrastructure Ltd

यह शेयर अप्रैल में 64.14% बढ़ा है। कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग सेवाएं देती है।

Kirloskar Electric Company Ltd

यह शेयर 67.03% बढ़ा है। कंपनी मोटर, जनरेटर और इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाती है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम
Published on:
23 Apr 2026 12:27 pm
Also Read
View All