कारोबार

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 11:59 AM IST
PM Kisan 24th Installment
पीएम मोदी ने पीएम किसान की 24 वीं किस्त जारी कर दी है। (PC: AI)

PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त जारी हो गई है। गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में यह किस्त जारी की है। पीएम ने योजना की 24वीं किस्त के रूप में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जारी की है। इस किस्त से 9.34 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इसमें लाभार्थी किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम ट्रांसफर हुई है।

आपके खाते में आई या नहीं किस्त? इस तरह करें चेक

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
  • वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प चुनें।
  • अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • Get OTP पर क्लिक करें और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन और पेमेंट से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी।

इन किसानों की रुक सकती है किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के तहत कुछ मामलों में लाभ अस्थायी रूप से रुक सकता है। लाभार्थी की पात्रता को लेकर संदेह होने या फिजिकल वेरिफिकेशन जरूरी होने की स्थिति में लाभ रुक सकता है। जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक प्राप्त किया है, तो उनके मामले में पात्रता की जांच की जरूरत पड़ सकती है। एक ही किसान फैमिली के एक से अधिक मेंबर्स द्वारा स्कीम का फायदा उठाने के मामले मे भी किस्त रुक सकती है। ऐसे मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक पेमेंट रुक सकता है।

Beneficiary List में है या नहीं आपका नाम?

पीएम किसान की 24वीं किस्त उन्हीं लाभार्थी किसानों को मिलेगी, जिनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में होगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसका क्या प्रोसेस है।

  • पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary List नाम से एक आइकन दिखाई देगा, वहां क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य, जिला, तहसिल, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें।

इस तरह आपको स्क्रीन पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपके गांव के सभी लाभार्थियों के नाम की लिस्ट दिखाई देगी। इस लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

Updated on:
30 Oct 2026, 11:59 AM IST
Published on: