कारोबार

इनकम टैक्स की वेबसाइट क्रैश, अब कैसे ऑफलाइन होगा पैन से आधार लिंक

31 मार्च से पहले बैक से संबंधित काम को कराने लिए आज का दिन आखिरी था ऐसे में लोगों की लगातार बढ़ रही संख्या के चलते इनकम टैक्स की साइट पर एक्सेस करने से साइट क्रैश कर गई। अब ऑनलाइन नही हो पा रहे काम....
2 min read
Mar 31, 2021
aadharandpan card
aadharandpan card

नई दिल्ली। आज का दिन खाता धारकों के लिए एक बड़ी मुसीबत लेकर आया था। क्योंकि जिस समय लोग अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करा रहे थे तभी इनकम टैक्स की वेबसाइट क्रैश होकर अधर पर लटक गई, जिसके चलते पेंडिग पड़े काम भी लटककर रह गए। काफी दिनों से लोगों को बार बार यही चेतावनी दी जा रही थी कि वे बैंक से जुड़े काम 31 मार्च से पहले तक करवा लें। लेकिन जब लोग आज के आखिरी दिन आधार और पैन कार्ड को लिंक करा रहे थे उस दौरान ज्यादा संख्या में लगातार हो रहे काम के चलते इनकम टैक्स की वेबसाइट पर ट्रैफिक इस कदर बढ़ गया कि साइट ही क्रेश हो गई। जिसकी वजह से पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

साइट बार-बार होती रही क्रैश

इनकम टैक्स की साइट पर आज काफी लोग एक साथ एक्सेस कर रहे थे जिसके चलते साइट पर कई तरह की समस्याएं आने लगीं। पहले साइट करीब साढ़े 12 बजे अचानक बंद हो गई। इसके बाद टेक्निशियन की मदद से उसे सुधार तो लिया गया, लेकिन यह परेशानी शाम छह बजे तक ऐसी ही बनी रही। जिसकी वजह से काफी कम लोग ही अपना काम करा सके। अब इस परेशानी को देखते हुए लोग ट्विटर पर शिकायत करते हुए पैन-आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

ऑफलाइन ऐसे कराएं पैन से आधार लिंक

इस तरह की परेशानी के दौरान आप घबराए नही इसके लिए दूसरा तरीका भी है आप घर बैठे अपने मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी इसे लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको

“अपने मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 नंबर पर 'UIDAIPAN लिखने के बाद स्पेस देकर 12 अंकों की आधार संख्या लिखना है उसके बाद एक स्पेस देकर 10 अंकों और अक्षरों वाला पैन नंबर डालकर मैसेज करना है।

इस तरह से इसे 'UIDPAN-स्पेस-12 अंक का आधार नंबर-स्पेस-10 अंक का पैन नंबर' लिखना है”।

ऐसा करने से आपकी समस्या का हल तुंरत हो जाएगा।

Published on:
31 Mar 2021 07:49 pm
Also Read
View All
Petrol Diesel Price: सरकार ने कहा E20 से E10 पर वापस लौटना संभव नहीं, करोड़ों का निवेश हो जाएगा बेकार, जानिए देश में पेट्रोल-डीजल के रेट

Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले