कारोबार

पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट जारी, चेक करें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price in 21 December 2022 : सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (21 दिसंबर, 2022) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है।

2 min read
Petrol-Diesel Price Today

Petrol Diesel Price in 21 December 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में पिछले 24 घंटे के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में मामूली उछाल दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (21 दिसंबर, 2022) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। तेल कंपनियों ने आज उत्तर प्रदेश से बिहार तक कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की रेट में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार-
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे सस्‍ता होकर 107.95 रुपये में मिल रहा है। वहीं, डीजल 16 पैसे गिरकर 94.70 रुपये लीटर पर है।
गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल में 27 पैसे की गिरावट आई है, इसके साथ ही 96.65 रुपये लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 26 पैसे टूटकर 89.82 रुपये लीटर में मिल रहा है।
लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 13 पैसे बढ़कर 89.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।


– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल107.95 रुपये और डीजल 94.70 रुपये प्रति लीटर


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
21 Dec 2022 09:42 am
Also Read
View All