कारोबार

Crude Oil की रेट में हुआ बदलाव, 80 से 76 डॉलर पर आया कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में पेट्रोल के दाम

Crude Oil Price Update: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से भड़के सैन्य तनाव के चलते क्रूड की कीमत 76 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही है। इससे पहले यह 80 डॉलर तक पहुंच गयी थी। वहीं भारत में आमजन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे हैं।
2 min read
Jul 10, 2026
Petrol Diesel Price
Petrol Diesel की रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। (फोटो: AI)

Petrol Diesel Price Today 10th July 2026: मिडिल ईस्ट में फिर से भड़के तनाव के बाद आज क्रूड ऑयल की कीमत में कमी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। वहीं, देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Crude Oil की कीमत पहुंची 76 डॉलर पर

शुक्रवार को सुबह 8 बजे ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 76.46 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, अमेरिकी क्रूड WTI 0.28 फीसदी बढ़कर 72.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। हालांकि इससे पहले 8 जुलाई को ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। कीमतों के इस स्तर से फिलहाल क्रूड काफी कम है।

Source: Trading Economics

10 जुलाई को Petrol Diesel के दाम

करीब दो हफ्तों से क्रूड की कीमत लगातार 80 डॉलर से नीचे बनी हुई थी। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। इसकी वजह यह है कि देश में खुदरा फ्यूल कीमतें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) तय करती हैं। कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई को कीमतों में बदलाव किया था और उसके बाद से दरें स्थिर हैं। देखिए आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.94₹99.71
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.89₹95.37
बेंगलुरु₹110.44₹98.39
भुवनेश्वर₹109.78₹101.46
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.66₹97.78
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

AAP ने सस्ते पेट्रोल-डीजल की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने की मांग की है। उनका कहना है कि देश में शुद्ध पेट्रोल करीब 82 रुपये प्रति लीटर मिलना चाहिए। वहीं, यदि ई-20 फ्यूल का इस्तेमाल किया जाए तो इसकी कीमत लगभग 70 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है, जबकि अभी ई-20 पेट्रोल करीब 102 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतें भी इसी तरह कम की जा सकती हैं, जिससे महंगाई पर असर पड़ेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

Updated on:
10 Jul 2026 08:50 am
Published on:
10 Jul 2026 08:41 am