PF KYC Update: EPF सदस्य अब UAN पोर्टल के जरिए नाम, जन्मतिथि और जेंडर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। अगर आपकी डिटेल आधार से मेल नहीं खाती है, तो क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा।
PF KYC Update: अगर आपके पीएफ अकाउंट में केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपका पीएफ क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। EPFO आपके PF रिकॉर्ड को आधार डेटा से मिलान करता है। अगर नाम, जन्मतिथि या जेंडर में थोड़ा भी फर्क हुआ, तो आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। अभी KYC अपडेट कर लेने से भविष्य में पैसा निकालते समय आपको कोई परेशानी नहीं होगी। आप ऑनलाइन घर बैठे भी अपनी पीएफ केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। EPF सदस्य UAN Member Portal के जरिए अपना नाम, जन्मतिथि और जेंडर जैसे जरूरी KYC विवरण अपडेट कर सकते हैं।
1. यूएएन और पासवर्ड के जरिए Unified Member Portal पर लॉगिन करें।
2. अब मैनेज में मोडीफाई बेसिक डिटेल्स पर जाएं।
3. आधार के अनुसार सही नाम, DOB और जेंडर भरें (सिस्टम UIDAI से ऑटो वेरिफाई करेगा)।
4. अब अपडेट डिटेल्स पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपको स्टेटस “Pending for Employer Approval” दिख जाएगा।
5. आपका नियोक्ता लॉगिन कर इसे ऑनलाइन अप्रूव करेगा। इसके साथ ही आपका पीएफ केवाईसी अपडेट हो जाएगा।
अधिकांश KYC बदलावों के लिए नियोक्ता की मंजूरी जरूरी होती है, लेकिन बैंक डिटेल्स के लिए नहीं। अगर आपका UAN एक्टिव है और आधार लिंक है, तो आप मैनेज केवाईसी सेक्शन में जाकर बैंक अकाउंट और IFSC खुद अपडेट कर सकते हैं। नाम, DOB और जेंडर सुधार के लिए नियोक्ता की मंजूरी जरूरी होगी।