कारोबार

ड्रीम कार लैंड रोवर डिफेंडर खरीदनी है? 20-4-10 रूल बताएगा आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए

कार खरीदने का एक बेहतरीन फॉर्मूला है, 20-4-10 रूल। हम इसी रूल से जानेंगे कि कितना लोन आपको लेना होगा, कितना डाउन पेमेंट होगा और कितनी EMI जाएगी

2 min read
Jan 13, 2026
Feature image
ड्रीम कार खरीदने का गोल्डन फॉर्मूला (PC: Canva)

हम में से कई लोग अपनी ड्रीम कार लेना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए कमाई भी होनी चाहिए। मान लीजिए आपको लैंड रोवर डिफेंडर खरीदनी है, जिसका शुरुआती ऑन-रोड प्राइस 1.2 करोड़ रुपये है। इसके लिए आपकी मंथली सैलरी भी काफी मोटी होनी चाहिए। तो चलिए कैलकुलेट करते हैं।

कार खरीदने का एक बेहतरीन फॉर्मूला है, 20-4-10 रूल। हम इसी रूल से जानेंगे कि कितना लोन आपको लेना होगा, कितना डाउन पेमेंट होगा और कितनी EMI जाएगी, इस हिसाब से आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए। तो चलिए पहले इसी रूल को समझ लीजिए -

कार खरीदने का 20-4-10 रूल

  • 20% डाउन पेमेंटकार खरीदते समय आपको कार की कीमत का कम से कम 20% डाउन पेमेंट देना चाहिए। इससे कार लोन की रकम कम हो जाएगी, जिससे EMI की रकम भी कम बनेगी।
  • 4 साल का कार लोनकार लोन 4 साल से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। लोन अवधि जितनी कम होगी, उतनी ही जल्दी आप लोन के चक्कर से निकल जाएंगे।
  • 10% इनकम कैपकार की EMI राशि मंथली सैलरी का 10% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इससे आपके दूसरे खर्चों पर असर नहीं आएगा। इस 10% में इंश्योरेंस, मेंटेनेंस भी शामिल होता है। यानी कुल मिलाकर कार पर होने वाला मासिक खर्च आपकी सैलरी का 10% पार नहीं करना चाहिए।

लैंड रोवर के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?

तो अब बात करते हैं डिफेंडर खरीदने की। जिसकी कीमत 1.2 करोड़ है। इस पर कार खरीदने का गोल्डेन रूल 20-4-10 अप्लाई करते हैं।

  • 20% डाउन पेमेंट: 1.2 करोड़ रुपये का 20% हुआ 24 लाख रुपये
  • ये लोन आपको ज्यादा से ज्यादा 4 साल के लिए लेना है।
  • 10% इनकम कैप: आपकी EMI आपकी मंथली सैलरी से 10% या इससे कम होना चाहिए।

अब देखिए, 24 लाख का डाउन पेमेंट किया तो लोन की रकम हुई -

  • 1.2 करोड़-24 लाख रुपये = 96 लाख रुपये
  • यानी 96 लाख रुपये का लोन 4 साल के लिए होगा
  • मान लीजिए कार लोन 9.5% पर लिया है, इस हिसाब से EMI बनी करीब 2.4 लाख रुपये

अब ये करीब 2.4 लाख रुपये आपकी कुल मंथली सैलरी का 10% होना चाहिए, इस हिसाब से आपकी मंथली सैलरी होनी चाहिए करीब 24 लाख रुपये या इससे ज्यादा। सालाना सैलरी पैकेज होना चाहिए करीब 2.88 करोड़ रुपये।

लैंड रोवर ही क्यों, इस फॉर्मले को आप अपनी किसी भी ड्रीम कार को खरीदने के लिए अप्लाई कर सकते हैं और ये जान सकते हैं कि आपकी सैलरी के हिसाब से उसे खरीदने का समय आ गया या नहीं।

Published on:
13 Jan 2026 01:02 pm