कारोबार

PM Kisan Yojana: किसानों को तगड़ा झटका, बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगी पीएम किसान की किस्त, जान लें प्रोसेस

Farmer ID Registration: सरकार ने पीएम किसान योजना और अन्य कृषि लाभों के लिए 'यूनिक फार्मर आईडी' अनिवार्य कर दी है। इसकी लास्ट डेट15 मई 2026 तय की गई है, जिसके बाद बिना आईडी के किस्त और खाद-बीज रुक सकते हैं। किसान एग्रीस्टैक पोर्टल या पंचायत कैंप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।

2 min read
Apr 17, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (प्रतीकात्मक फोटो)

Unique Farmer ID Benefits: पीएम किसान योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट है। इस योजना में देश के करोड़ों किसानों के लिए एक जरूरी बदलाव हो रहा है, जिसकी लास्ट डेट 15 मई तय की गई है। केंद्र और राज्य सरकारें पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) का लाभ देने के लिए नियमों को और सख्त कर रही हैं। अब केवल e-KYC से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर किसान के पास अपनी 'यूनिक फार्मर आईडी' (Farmer ID) होना अनिवार्य है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 मई 2026 के बाद बिना इस आईडी के न तो खाद-बीज मिलेगा और न ही सरकारी केंद्रों पर एमएसपी (MSP) पर फसल बेची जा सकेगी।

क्या है फार्मर आईडी और इसके फायदे?

यह एक डिजिटल पहचान संख्या है। इसमें किसान की जमीन का विवरण, पहचान पत्र और बैंक खाते की जानकारी एक जगह जुड़ी होती है। इससे किसान का सारा डेटा ऑनलाइन हो जाता है, जिससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे असली किसानों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही भविष्य में कृषि ऋण या अन्य योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हाल में नाराजगी जताई थी। क्योंकि फार्मर आईडी बनाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है, उन्होंने सभी राज्यों को निर्देश दिए थे कि 2 महीने के भीतर फार्मर आईडी का काम पूरा कराएं। इसके बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

घर बैठे ऐसे बनाएं अपनी आईडी

  • सबसे पहले अपने राज्य के एग्रीस्टैक पोर्टल पर जाएं।
  • 'Create New User' पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन शुरू करें।
  • आधार नंबर दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल पर आए OTP के जरिए KYC पूरा करें।
  • अपना मोबाइल नंबर फिर से दर्ज करें और एक सुरक्षित पासवर्ड बनाएं।
  • पासवर्ड सेव कर लें, इसी से आप भविष्य में लॉगिन कर पाएंगे।
  • अगर आप खुद नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी पंचायत भवन में आधार कार्ड और जमीन के कागजात लेकर जाएं, वहां अधिकारी आपकी मदद करेंगे।
Updated on:
17 Apr 2026 12:52 pm
Published on:
17 Apr 2026 12:51 pm