कारोबार

PNB Share Price: गिरते बाजार में भी BOB, Vedanta Limited और Torrent Pharma के शेयरों में 5% तक की तेजी, जानें 1 साल का रिटर्न

Torrent Pharma Share Price: शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज कई शेयरों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। पीएनबी, टोरेंट फार्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और वेदांता लिमिटेड के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे।
3 min read
Jul 20, 2026
Union Bank of India Share Price
Union Bank of India के शेयर में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Bank of Baroda Share Price: भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। सुबह के सत्र में बीएसई सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा था। दोपहर आते-आते गिरावट थोड़ी कम हुई। दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर यह 375 अंक की गिरावट के साथ 77,773 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.33 फीसदी या 79 अंक की गिरावट के साथ 24,253 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी नेक्स्ट 50 पैक में इस समय पंजाब नेशनल बैंक, टोरेंट फार्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और वेदांता लिमिटेड के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

कंपनी का नामकारोबार के दौरान तेजी1 साल का रिटर्न
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)+5.04%-2.07%
टोरेंट फार्मा+4.58%+41.38%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया+4.67%+20.44%
बैंक ऑफ बड़ौदा+3.24%+4.10%
वेदांता लिमिटेड+2.85%-41.63%

पंजाब नेशनल बैंक (PNB Share Price)

बढ़िया तिमाही नतीजों के चलते पीएनबी के शेयर में आज भारी खरीदारी देखी गई। पहली तिमाही में पीएनबी के शुद्ध मुनाफा में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 214 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही वजह रही कि दोपहर 2 बजे बैंक का शेयर 5.04 फीसदी या 5.35 रुपये की बढ़त के साथ 111.11 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 4.38 फीसदी, 1 महीने में 2.05 फीसदी और 1 साल में -2.07 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 5.90 पर है।

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजे 4.58 फीसदी या 218 रुपये की बढ़त के साथ 4,981.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 0.55 फीसदी, 1 महीने में 12.39 फीसदी और 1 साल में 41.38 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 75.40 पर है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Share Price)

बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर 3.24 फीसदी या 8 रुपये की बढ़त के साथ 254 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 1.64 फीसदी, 1 महीने में -9.36 फीसदी और 1 साल में 4.10 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 6.55 पर है।

वेदांता लिमिडेट (Vedanta Limited Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर 2.85 फीसदी या 7.20 रुपये की बढ़त के साथ 260 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 वीक में -3.50 फीसदी, 1 महीने में -13.50 और 1 साल में -41.63 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 6.24 पर है।

Updated on:
20 Jul 2026 02:54 pm
Published on:
20 Jul 2026 02:51 pm