कारोबार

अरामको के साथ रिलायंस की डील फाइनल स्टेज में

रिलायंस और विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के बीच 25 अरब डॉलर की डील पर बातचीत जारी
less than 1 minute read
Aug 17, 2021
mukesh ambani
mukesh ambani

नई दिल्ली। भारतीय कंपनियां विश्व पटल पर छाने को तैयार हैं। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के बीच जल्दी ही सौदा हो सकता है। वहीं भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप बायजूस 21 अरब डॉलर की कंपनी बनने की ओर अग्रसर है। सऊदी अरामको और रिलायंस के बीच 25 अरब डॉलर की एक डील पर बातचीत फाइनल स्टेज में चल रही है।

रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल
इस खबर के बाद सोमवार को रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल आया। 2149.35 के स्तर पर खुलने के बाद आरआइएल का शेयर 1.09 फीसदी ऊपर होकर 2169 पर बंद हुआ। उधर, बायजूस निवेशकों से 1 से 1.5 अरब डॉलर जुटाएगी।

अरामको लेगी 20 फीसदी हिस्सेदारी
अरामको रिलायंस की तेल इकाई में 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बातचीत कर रही है। डील से आरआइएल को अपनी रिफायनरी के लिए क्रूड ऑयल की निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी, साथ ही अरामको में एक फीसदी हिस्सेदारी भी मिलेगी।

अंबानी ने 2019 में की थी घोषणा
मुकेश अंबानी ने अगस्त, 2019 में तेल व रसायन कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी अरामको को बेचने के बारे में बातचीत की घोषणा की थी। यह सौदा मार्च, 2020 तक पूरा होना था, लेकिन देरी हुई। इसका कारण नहीं बताया गया।

Published on:
17 Aug 2021 12:31 pm