25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

मंगलवार को (17 अगस्त, 2021) सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 0.60 प्रतिशत की बढ़ के साथ 48,420 रुपए पर है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें कीमतों में बढ़ देखी गई है।
2 min read
Google source verification
gold silver price today

gold silver price today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (17 अगस्त, 2021) सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 0.60 प्रतिशत की बढ़ के साथ 48,420 रुपए पर है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें कीमतों में बढ़ देखी गई है। एक किलोग्राम चांदी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,070 रुपए है। इससे पहले सोमवार के दिनों सोने के भाव में तेजी और चांदी में गिरावट देखी गई थी। 10 ग्राम सोना 1.24 प्रतिशत की बढ़त और एक किलोग्राम चांदी 2.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,825 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,250 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,303 और 24 कैरेट सोना 48,330 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,248 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,270 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,431 और 24 कैरेट 48,470 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,82548,250
मुंबई44,30348,330
कोलकाता44,24848,270
चेन्नई44,43148,470
बेंगलुरू44,33948,370
हैदराबाद44,37648,410
जयपुर44,30348,330
लखनऊ44,31248,340
भोपाल44,34848,380

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,070 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,070 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें :— OLA CEO Bhavish Aggarwal बोले- भारत में निवेश करें कंपनियां


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें :— Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से नहीं मिली राहत, चेक करें आज के नए रेट्स

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।