कारोबार

Nitin Nabin से लेकर Pankaj Chaudhary तक, BJP के इन नेताओं में कौन सबसे अमीर?

Richest BJP leaders assets: भाजपा नेता नितिन नबीन, संजय सरावगी और पंकज चौधरी इस समय चर्चा में हैं। ऐसे ही कुछ वक्त पहले हेमत खंडलवाल भी सुर्खियों में थे। इन सभी नेताओं के पास खूब दौलत है, लेकिन सवाल यह है कि सबसे अमीर कौन है।

2 min read
Dec 16, 2025
भाजपा ने हाल के दिनों में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। (PC: Canva)

BJP leaders net worth comparison: भाजपा ने हाल ही में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। 5 बार के विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार इकाई की कमान संजय सरावगी को सौंपी गई है, जो 6 बार से विधायक हैं। इसी तरह, उत्तर प्रदेश बीजेपी चीफ की कुर्सी पर पंकज चौधरी को बैठाया गया है। पंकज 7 बार से सांसद हैं। यह सभी फैसले चौंकाने वाले हैं। इससे पहले, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति ने भी सभी को चौंका दिया था। चलिए जानते हैं कि बीजेपी आलाकमान के बोल्ड डिसीजन से चर्चा में आए इन नेताओं में कौन सबसे ज्यादा अमीर है।

ये भी पढ़ें

BJP National President: नितिन नबीन की ताजपोशी से अध्यक्ष की चर्चा पर विराम या अब भी कोई ट्विस्ट बाकी है?

Nitin Nabin इतने धनवान

सबसे पहले बात करते हैं बिहार सरकार में मंत्री और अब राष्ट्रीय स्तर बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन नबीन की। भाजपा के सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष नबीन की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है। चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे में नितिन नबीन ने अपनी आर्थिक स्थिति का ब्यौरा दिया है। नबीन कुल 3.1 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उन पर करीब 56.7 लाख रुपए का कर्जा है। उनकी वार्षिक आय 4.8 लाख रुपए बताई जाती है। माना जा रहा है कि नबीन को ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।

Sanjay Saraogi खूब अमीर

दरभंगा विधानसभा सीट के विधायक संजय सरावगी बिहार भाजपा के मुखिया बने हैं। बिहार बीजेपी के बॉस के पास बेशुमार दौलत है। चुनावी हलफ़नामा बताया है कि संजय की कुल संपत्ति 7.47 करोड़ रुपए है और उन पर करीब 90 लाख का कर्जा भी है। करीब 40 लाख रुपए तक के हथियार रखने वाले संजय सरावगी ने पोस्ट ऑफिस में 60 लाख और 28 लाख बैंक में निवेश किए हुए है। उनके पास 59 लाख रुपए नकद हैं। बिहार के नए बॉस की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। 2005 में उनके पास कुल 72,51,222 लाख रुपए की संपत्ति थी।

Pankaj Chaudhary के पास करोड़ों

यूपी भाजपा के नए बॉस पंकज चौधरी सियासत के साथ-साथ कारोबारी दुनिया के भी बड़े खिलाड़ी हैं। वह आयुर्वेदिक तेल बनाने वाली कंपनी 'हरबंशराम भगवानदास' के मालिक हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। चौधरी 41 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन पर 3 करोड़ 82 लाख रुपए का कर्जा भी है। PNB और SBI सहित कई बैंकों में उनके 98 लाख रुपए से ज्यादा जमा हैं। इसके अलावा, उन्होंने स्टॉक मार्केट और बॉन्ड में भी निवेश किया है, जो लगभग 28 लाख रुपए है। चौधरी ने 26 लाख से ज्यादा का निवेश पोस्ट ऑफिस में किया है। करीब 50 लाख रुपए का उनके पास सोना-चांदी है।

Hemant Khandelwal की दौलत

अब आखिरी में बात करते हैं मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की। इस पद के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई दिग्गज नेता दौड़ में चल रहे थे। मिश्रा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा आलाकमान ने सभी कयासों को गलत साबित करते हुए हेमंत खंडेलवाल को MP बीजेपी का बॉस बना दिया। बैतूल से विधायक खंडेलवाल ने 2023 में दिए चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में बताया था। वह 41.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन पर 17 करोड़ 39 लाख का कर्जा भी है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 10.19 करोड़ रुपए बताई गई थी, तब से अब तक इसमें काफी उछाल आया है।

ये भी पढ़ें

OMG: इसे कहते हैं किस्मत, घर में पड़े मिले कागज के टुकड़े की कीमत निकली 1,80,000

Updated on:
16 Dec 2025 12:19 pm
Published on:
16 Dec 2025 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर