कारोबार

Personal Loan पर कहां है सबसे कम ब्याज दर, 2,3,5 साल के लिए लें 5 लाख का कर्ज तो कितने की बनेगी EMI?

Personal Loan Calculator: पर्सनल लोन लेते समय प्रोसेसिंग फीस और दूसरे हिडेन चार्जेज का भी ध्यान रखें। इनसे आपके पर्सनल लोन की लागत बढ़ सकती है। एक्सिस बैंक 8.95% रेट पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है।

2 min read
Jun 20, 2026
Personal Loan Calculator
Personal Loan लेते समय प्रोसेसिंग फीस का भी ध्यान रखें। (PC: AI)

Personal Loan Interest Rates: शॉर्ट टर्म फाइनेंशियल नीड्स को पूरा करने के लिए अक्सर लोग पर्सनल लोन लेना पसंद करते हैं। इनमें मेडिकल इमरजेंसी, होम रिनोवेशन, ट्रेवल खर्च और दूसरे कर्ज चुकाने जैसी जरूरतें शामिल हैं। आजकल ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन भी ऑफर करते हैं। सिर्फ एक क्लिक में पैसा अकाउंट में आ जाता है। इसका यह मतलब नहीं है कि आप किसी भी छोटी जरूरत के लिए पर्सनल लोन ले लें। यह क्रेडिट कार्ड लोन के बाद सबसे अधिक ब्याज दर वाला लोन होता है। ऐसे में जब कोई दूसरा विकल्प न दिखे, तब ही पर्सनल लोन लेना चाहिए। साथ ही पर्सनल लोन लेते समय विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस की तुलना कर लें।

कहां मिल रहा सबसे सस्ता पर्सनल लोन?

बड़े प्राइवेट बैंकों में पर्सनल लोन पर सबसे कम ब्याज दर एक्सिस बैंक ऑफर कर रहा है। यह बैंक 8.95 फीसदी सालाना ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। आईसीआईसीआई बैक, एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ब्याज दर 9.99 फीसदी सालाना से शुरू हो रही है।

बैंकब्याज दर (प्रतिवर्ष)प्रोसेसिंग फीस
HDFC बैंक9.99% से शुरू₹6,500 तक
ICICI बैंक9.99% से शुरूलोन राशि का 2% तक
एक्सिस बैंक8.95% से शुरूलोन राशि का 2% तक
कोटक महिंद्रा बैंक10.99% से शुरूलोन राशि का 5% तक
IDFC FIRST बैंक9.99% से शुरूलोन राशि का 3.5% तक
इंडसइंड बैंक10.49% से शुरूलोन राशि का 3.5% तक

कितनी है प्रोसेसिंग फीस?

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन पर 6,500 रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस ले रहा है। आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक लोन अमाउंट के 2 फीसदी तक प्रोसेसिंग फीस ले रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक लोन अमाउंट के 5 फीसदी तक प्रोसेसिंग फीस ले रहा है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और इंडसइंड बैंक लोन अमाउंट के 3.5 फीसदी तक की रकम प्रोसेसिंग फीस में ले रहे हैं।

5 लाख के पर्सनल लोन पर कितनी बनेगी ईएमआई

अगर आप 8.95 फीसदी ब्याज दर पर 2 साल के लिए 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 22,831 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 47,942 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 3 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 15,888 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 71,976 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 5 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 10,367 रुपये की बनेगी। साथ ही आप कुल ब्याज 1,22,023 रुपये चुकाएंगे।

लोन अवधिमासिक EMIकुल ब्याज भुगतानकुल भुगतान राशि
2 वर्ष₹22,831₹47,942₹5,47,942
3 वर्ष₹15,888₹71,976₹5,71,976
5 वर्ष₹10,367₹1,22,023₹6,22,023

यानी लोन अवधि जितनी अधिक होगी,मंथली ईएमआई उतनी ही कम रकम की बनेगी। लेकिन आपको कुल ब्याज काफी ज्यादा चुकाना पड़ेगा। वहीं, कम लोन अवधि में मंथली ईएमआई तो अधिक रकम की होगी, लेकिन कुल ब्याज कम चुकाना होगा।

Published on:
20 Jun 2026 12:26 pm