FD Option For Senior Citizens: सीनियर सिटीजन के लिए 3 साल की FD पर Jana और Utkarsh Small Finance Bank सबसे ज्यादा 8 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। प्राइवेट बैंकों में Bandhan और YES Bank 7.75 फीसदी पर हैं, जबकि PSU बैंकों में Bank of India 7 फीसदी ब्याज दे रहा है।
Investment for Senior Citizens: बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन सेफ इन्वेस्टमेंट विकल्प के रूप में FD पर भरोसा करते हैं। FD की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश के समय ही ब्याज दर तय हो जाती है, जिससे मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पहले से पता होती है। सीनियर सिटिजन 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD में निवेश कर सकते हैं। 3 साल की FD उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
आइए जानते हैं कि स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्राइवेट सेक्टर के बैंक और सरकारी बैंक 3 साल की सीनियर सिटीजन FD पर कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
अगर आप अधिकतम रिटर्न चाहते हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वक्त सबसे आकर्षक विकल्प नजर आते हैं। Jana Small Finance Bank और Utkarsh Small Finance Bank दोनों 3 साल की सीनियर सिटीजन FD पर 8 फीसदी सालाना ब्याज दे रहे हैं, जो इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा है।
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में Bandhan Bank और YES Bank 7.75 फीसदी की दर के साथ सबसे आगे हैं। RBL Bank 7.7 फीसदी और SBM Bank India इस एफडी पर 7.6 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। देश के तीन सबसे बड़े प्राइवेट बैंक यानी Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank तीनों एक समान 6.95 फीसदी की दर ऑफर कर रहे हैं।
सरकारी बैंकों की बात करें तो Bank of India और Standard Chartered Bank 7 फीसदी की दर के साथ इस कैटेगरी में सबसे ऊपर हैं। Punjab National Bank और State Bank of India दोनों 6.8 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा Indian Overseas Bank 6.6 फीसदी, Indian Bank 6.55 फीसदी और Central Bank of India 6.5 फीसदी ब्याज दर दे रहे हैं।
तीनों कैटेगरी की तुलना से साफ है कि स्मॉल फाइनेंस बैंक रिटर्न के मामले में सबसे आगे हैं, लेकिन इनमें निवेश से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि संबंधित बैंक RBI के तहत रजिस्टर्ड है और DICGC इंश्योरेंस कवर लागू है या नहीं। DICGC के तहत 5 लाख रुपए तक की राशि सुरक्षित रहती है। अगर आप जोखिम नहीं लेना चाहते और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं तो PSU बैंक भरोसेमंद विकल्प बने हुए हैं। हालांकि, उनकी दरें कम हैं।