कारोबार

Stock Market: 500 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,000 से नीचे, इन प्राइवेट बैंक्स में आई सबसे अधिक गिरावट

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सबसे अधिक गिरावट प्राइवेट बैंकों के शेयरों में देखने को मिली है। सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा टूटा है।
2 min read
Jul 18, 2025
Why Stock Market Fall Today
शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। (PC: Pixabay)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में भी बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 82,193.62 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.68 फीसदी या 556 अंक की गिरावट के साथ 81,703 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से सिर्फ 2 शेयर हरे निशान पर और 28 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.68 फीसदी या 170 अंक की गिरावट के साथ 24,942 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सभी सेक्टर्स में दिखी बिकवाली

शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.48 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.02 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.29 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.72 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.47 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.22 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.05 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.60 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.68 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.32 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.80 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.63 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.36 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.70 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.92 फीसदी की गिरावट दिखी।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट एक्सिस बैंक में 4.56 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, बीईएल, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एसबीआई, सनफार्मा, टाइटन, एशियन पेंट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, ट्रेंट, रिलायंस, टीसीएस, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स का शेयर हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा।

पॉजिटिव वैश्विक रुख के बावजूद गिरा बाजार

भारतीय शेयर बाजार में आज पॉजिटिव वैश्विक रुख के बावजूद गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका में काफी अच्छा लेबर और रिटेल डेटा आया है। इससे आर्थिक सुस्ती से जुड़ी चिंताएं कम हुई हैं। एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और कोटक बैंक जैसी कंपनियों के शेयर गिरने से बाजार नीचे गया है।

Updated on:
18 Jul 2025 11:18 am
Published on:
18 Jul 2025 11:18 am