कारोबार

Share Market Crash: निवेशकों को 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, इस हफ्ते 4350 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, जानिए मार्केट का हाल

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज मेटल और ऑटो शेयर काफी अधिक टूट गए। इस हफ्ते सेंसेक्स में 4350 अंक की गिरावट आई है।

less than 1 minute read
Mar 13, 2026
Share Market Crash
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.93 फीसदी या 1470 अंक की गिरावट के साथ 74,563 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 2.06 फीसदी या 488 अंक की गिरावट के साथ 23,151 पर बंद हुआ।

20 लाख करोड़ का नुकसान

इस हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स इस हफ्ते 4,350 पॉइंट गिरा है। ऐसे में निवेशकों को 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, निफ्टी-50 इस हफ्ते 1300 अंक टूटा है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट लार्सन एंड टुब्रो में 7.52 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, टाटा स्टील, एसबीआई, बीईएल, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, कोटक बैंक, इंडिगो, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टीसीएस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, टाइटन, ट्रेंट, पावरग्रिड और रिलायंस का शेयर भी लाल निशान पर बंद हुआ। इससे इतर एचयूएल और एयरटेल के शेयर में तेजी दर्ज हुई।

मेटल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सारे सेक्टोरल सूचकांक आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 4.82 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकयर , निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसज, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी भी गिरावट के साथ बंद हुए।

Published on:
13 Mar 2026 04:12 pm