कारोबार

Stock Market: मार्केट में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 852 अंक टूटा, उधर टाटा के इस शेयर में आया भारी उछाल

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए। इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना और रुपये का 94 के स्तर से नीचे गिरना रहा।

2 min read
Apr 23, 2026
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। ( PC: AI)

Stock Market Crash today: शेयर बाजार में लगातार दो दिनों से बिकवाल जारी है। दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज में करीबन 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट का मुख्य कारण कमजोर रुपया और कच्चे तेल के दामों में तेजी रही। पिछले चार कारोबारी सत्र में रुपया एक बार फिर से 94 रुपये के लेवल को पार कर गया। इसके साथ ही कच्चे तेल के भाव एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेंड कर रहे हैं।

इसके अलावा अमेरिका ईरान में चल रहे तनाव अभी भी जारी है। दोनों देशों के बीच हुई पहले दौर की बातचीत विफल होने के बाद दूसरे दौर की बातचीत में निवेशकों को कोई खास उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें

Stock Market: करोड़ों डीमैट अकाउंट लेकिन ट्रेड कर रहे सिर्फ मुट्ठीभर लोग, जीरोधा CEO का बड़ा खुलासा

बाजार में गिरावट का दौर जारी

गुरुवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 852 अंकों की गिरावट के साथ यह 77,664 के स्तर पर चला गया। वहीं निफ्टी भी 205 अंकों की गिरावट लेकर 24,173 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 533 अंकों और निफ्टी 176 अंकों की गिरावट के साथ खुले।

स्त्रोत: बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से ज्यादातर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा 4 फीसदी की गिरावट TRENT के शेयर में देखने को मिली। वहीं ADANIPORTS में 1 फीसदी से भी कम की तेजी आई।

आज के टॉप लूजर्स

निफ्टी 500 में आज IIFL Finance के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावच आई। यह 420.05 रुपये पर बंद हुआ और इसमें लगभग 10.18 फीसदी की बड़ी गिरावट आई। जो निवेशकों की कमजोर धारणा को दिखाता है। इसके बाद Union Bank of India के शेयर में भी 7.39 फीसदी की गिरावट आई और यह 179.71 रुपये पर आ गया। इसी तरह Havells India का शेयर 6.56 फीसदी गिरकर 1,260 रुपये पर पहुंच गया। ऑटो सेक्टर की कंपनी Force Motors के शेयर में भी करीब 4.69 फीसदी की कमी आई, जबकि APL Apollo Tubes के शेयर में 4.67 फीसदी की गिरावट देखी गई।

चौथी तिमाही के नतीजों ने उछाला यह शेयर

Tata Communications के शेयरों में चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और यह NSE पर 1,604 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि व्यापक बाजार कमजोर रहा। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 65.44 फीसदी गिरकर 263 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 761 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें

Stock Market: सेंसेक्स में 533 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी भी बेहाल, इन शेयरों में हो रही जबरदस्त बिकवाली
Published on:
23 Apr 2026 04:39 pm
Also Read
View All