कारोबार

Stock Market: निवेशकों को 8 लाख करोड़ का नुकसान, सेंसेक्स 1124 अंक गिरकर हुआ बंद, सरकारी बैंकों के शेयर सबसे अधिक टूटे

Why Share Market Fall Today: सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट लार्सन एंड टुब्रो में दर्ज हुई है। इसके अलवा, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।
2 min read
• •
Sep 28, 2026
Share Market News
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.52 फीसदी या 1124 अंक की गिरावट के साथ 72,771 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 आज 1.56 फीसदी या 360 अंक की गिरावट के साथ 22,780 पर बंद हुआ। बाजार में आई इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपये गिर गया है।

बैंकिंग सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट

सभी सेक्टोरल सूचकांक आज सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.21 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 2.31 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.96 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.52 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.74 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.82 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.38 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.09 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.79 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.90 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.87 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.22 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 1.68 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 1.64 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स281.75-3.00%
अडानी एंटरप्राइजेज2,831.10-2.93%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज220.50-2.86%
पावर ग्रिड261.85-2.84%
एलएंडटी3,766.40-2.83%
ओएनजीसी230.00-2.48%
अडानी पोर्ट्स1,743.70-2.48%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,896.00-2.41%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स960.00-2.36%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,197.60-2.32%
बजाज ऑटो11,024.00-2.28%
एचडीएफसी बैंक719.05-2.25%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज955.90-2.16%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)962.00-2.14%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)385.50-2.05%
आयशर मोटर्स7,213.50-1.99%
आईसीआईसीआई बैंक1,302.00-1.87%
श्रीराम फाइनेंस976.30-1.79%
एनटीपीसी321.10-1.68%
ट्रेंट2,626.00-1.62%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,221.00+1.67%
इंफोसिस1,003.20+0.30%
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस531.60+0.11%
सोर्स- एनएसई

शेयर बाजार में आज गिरावट की 5 बड़ी वजहें

  • अमेरिका ने ईरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया है, इससे मिडिल ईस्ट को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं।
  • कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहंच गई है। इससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ रही है।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने शेयर बाजार पर दबाव बढ़ाया है। 10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 5.2% से ऊपर पहुंच गई है।
  • कच्चे तेल की ऊंची कीमत, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और मजबूत डॉलर से रुपये पर दबाव बढ़ा है।
  • विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
28 Sept 2026 04:06 pm
Published on:
28 Sept 2026 03:40 pm