
भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 189 अंक की बढ़त लेकर 82,794.79 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.42 फीसदी या 348 अंक की तेजी के साथ 82,938 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.39 फीसदी या 100 अंक की तेजी के साथ 25,422 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में देखने को मिली। इसके अलावा, टाइटन, कोटक बैंक, इटरनल, बीईएल, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, मारुति, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एशियन पेंट, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, एचयूएल, पावरग्रिड और एसबीआई का शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस और सनफार्मा के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
अधिकतर सेक्टोरल सूचकांक शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में देखी जा रही है। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम, निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में तेजी देखी जा रही है। इससे इतर निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में गिरावट देखने को मिली है।