कारोबार

Silver Price Surge: चांदी में आया 12,000 का जबरदस्त उछाल, सोने के भाव भी उछले, जानिए ताजा रेट

घरेलू वायदा बाजार में सिल्वर 4.66 प्रतिशत उछलकर 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंचा। मजबूत खरीदारी, बढ़ता ओपन इंटरेस्ट और सोने की मजबूती ने चांदी की बढ़त को सपोर्ट दिया।
2 min read
Feb 11, 2026
silver price surge 12000
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Silver Price Surge: वैश्विक कमोडिटी बाजार में इन दिनों कीमती धातुओं में हलचल तेज बनी हुई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सिल्वर फ्यूचर्स में आज 4.66 प्रतिशत यानी लगभग 12,451 रुपये की तेज बढ़त दर्ज की गई, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बन गया।

कितनी उछली चांदी?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सिल्वर 2,64,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसमें 11,772 रुपये यानी 4.66 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। दिन के दौरान सिल्वर ने 2,57,938 रुपये का निचला स्तर और 2,64,999 रुपये का उच्च स्तर छुआ। 2,52,548 रुपेय के पिछले बंद से लगभग 12,451 रुपये की तेजी दर्ज की गई। यह तेजी निवेशकों की मजबूत खरीदारी और इंटरनेशनल मार्केट के सकारात्मक संकेतों का परिणाम मानी जा रही है।

घरेलू वायदा बाजार के अतिरिक्त भौतिक बाजार में चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं देखा गया। गुड रिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं, आईबीजेए पर सिल्वर 999 का एएम भाव 2,58,091 दर्ज किया गया।

राजस्थान और यूपी के बजट हुए जारी

आज दो प्रमुख राज्यों राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने भी 2026-27 के लिए अपना राज्य बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। राजस्थान में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 21.52 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर युवाओं के लिए 4 लाख नौकरियों का रोडमैप पेश करने के साथ किसानों की सहायता और आधारभूत ढांचे के विकास पर बड़ा फोकस रखा है। साथ ही ‘राज सुरक्षा’ और मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं को भी शामिल किया गया है। विपक्ष ने बजट का अलग-अलग समर्थन और आलोचना की है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, महिला और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किया तथा रोजगार सृजन की योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। दोनों राज्यों की बजट घोषणाएं आज के आर्थिक एजेंडा में मुख्य चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

सोने ने चमक के किया सपोर्ट

चांदी की तेजी को सोने की मजबूती का भी सहारा मिला है। MCX पर गोल्ड 1,58,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जिसमें 1.17 प्रतिशत की बढ़त रही। सोने में मजबूती से बुलियन सेगमेंट को सपोर्ट मिला और सिल्वर में खरीदारी तेज हुई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा है।

Updated on:
11 Feb 2026 04:49 pm
Published on:
11 Feb 2026 04:49 pm