कारोबार

Silver Price Today: सिर्फ 27 दिन में चांदी ने दिया 60% रिटर्न, 20 महीने में 1 लाख के बना दिये 4 लाख, देखिए मुनाफे के ये आंकड़े

Silver Price Today: चांदी की कीमतें ऐसे भाग रही हैं जैसे तेज रफ्तार कार के ब्रेक फेल हो गए हों। कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। चांदी की कीमत आज 3,78,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
2 min read
Jan 28, 2026
Silver Price Today
चांदी ने इस साल जबरदस्त रिटर्न दिया है। (PC: AI)

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में जैसे रॉकेट लग गया है। जबरदस्त रफ्तार से इसकी कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले दो लाख, फिर तीन लाख और अब जल्द ही चांदी का भाव 4 लाख का लेवल छू सकता है। बुधवार को चांदी की घरेलू वायदा कीमत 6.18 फीसदी या 22,031 रुपये की बढ़त के साथ 3,78,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जिन लोगों को शादी-ब्याह के लिए सिल्वर जूलरी खरीदनी है, उनका बुरा हाल है। एक पायल के लिए भी भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ रही है।

20 महीने में 1 लाख के बना दिये 4 लाख

चांदी की कीमतों ने पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त रिटर्न दिया है। अगर आप सिर्फ 20 महीने पहले 1 लाख रुपये की चांदी खरीदते, तो आज उसकी कीमत 4.20 लाख रुपये होती। एमसीएक्स पर मई 2024 में चांदी का भाव 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यह कीमत आज 3,78,000 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।

PC: Pixabay

1 महीने से भी कम में 60% का रिटर्न

चांदी का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर 1 जनवरी 2026 को 2,35,873 रुपये पर था। साल 2026 में अब तक यानी सिर्फ 27 दिन में ही चांदी की कीमत 1,42,800 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है। यानी सिर्फ 27 दिन में चांदी ने 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है।

सालचांदी का रिटर्न
2011109%
202056%
202343%
202415%
2025163%

साल 2025 में दिया 163% रिटर्न

साल 2025 चांदी के लिए बेहतरीन साल साबित हुआ। बीते साल चांदी ने अपने निवेशकों को 163 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया। इससे पहले साल 2024 में चांदी ने 15 फीसदी और साल 2023 में 43 फीसदी का रिटर्न दिया था। साल 2020 में चांदी ने 56 फीसदी का रिटर्न दिया था। चांदी ने साल 2011 में अपने निवेशकों को 109 फीसदी का रिटर्न दिया था।

सालचांदी का रिटर्न
2014-20%
2015-12%
2016-2%
2019-2%
2021-1%
2022-12%

इन वर्षों में दिया निगेटिव रिटर्न

ऐसा नहीं है कि चांदी ने हमेशा पॉजिटिव रिटर्न ही दिया हो। कई साल ऐसे भी रहे, जब चांदी ने निगेटिव रिटर्न दिया। साल 2022 में चांदी ने -12 फीसदी और साल 2021 में -1 फीसदी रिटर्न दिया था। इसके अलावा, साल 2019 में -2 फीसदी, साल 2016 में -2 फीसदी, साल 2015 में -12 फीसदी, साल 2014 में -20 फीसदी रिटर्न दिया।

Updated on:
28 Jan 2026 01:04 pm
Published on:
28 Jan 2026 01:04 pm