कारोबार

चांदी उछली 40,000 रुपये, नहीं थम रही कीमतें, जानिए कितने में खरीद सकते हैं सोना-चांदी

चांदी की कीमत एक दिन में 40,000 रुपये बढ़ी। आईबीजेए और एमसीएक्स के आंकड़े भी बाजार में तेज मजबूती दिखा रहे हैं।
2 min read
Feb 04, 2026
silver price surge 40000
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Physical Silver Price Surge: पिछले कुछ दिनों से कीमती धातुओं के बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक संकेतों, डॉलर इंडेक्स और कमोडिटी मार्केट की चाल का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली कि चांदी की कीमत एक ही दिन में 40,000 रुपये तक महंगी हो गई।

चांदी खरीदने का भाव

मार्केट में चांदी खरीदने वालों को एक ही दिन में बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि आज इसमें सीधे 40,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज औसतन चांदी की कीमत 320 रुपये प्रति ग्राम और 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। यह कीमत कल की तुलना में काफी अधिक है। यानी 10 ग्राम चांदी की कीमत आज 3,200 रुपये रही, जो कल 2,800 रुपये थी।

आईबीजेए के भाव क्या कहते हैं

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार भी कीमती धातुओं में तेज हलचल देखने को मिल रही है। आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 999 शुद्धता वाली चांदी का शाम का दाम जीएसटी के साथ 2,90,935 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

वहीं 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत जीएसटी जोड़ने के बाद करीब 16,133 रुपये प्रति ग्राम बैठती है। इसी तरह 995 शुद्धता वाला सोना 15,600 रुपये प्रति ग्राम से बढ़कर लगभग 16,068 रुपये प्रति ग्राम हो जाता है, जबकि 916 शुद्धता वाले सोने का भाव 14,347 रुपये प्रति ग्राम से जीएसटी जोड़ने के बाद करीब 14,777 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच जाता है। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार अलग-अलग शहरों में सोने के भाव निम्न टेबल में दिखाए गए हैं।

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
मुंबई₹1,59,440₹1,46,150₹1,19,580
दिल्ली₹1,59,590₹1,46,300₹1,19,730
जयपुर₹1,59,590₹1,46,300₹1,19,730
अहमदाबाद₹1,59,490₹1,46,200₹1,19,630

एमसीएक्स फ्यूचर मार्केट का हाल

कमोडिटी एक्सचेंज में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। घरेलू वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर चांदी के भाव में करीब 5.9 प्रतिशत यानी करीब 15,700 रुपये की तेजी देखने को मिली और यह 2,83,800 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं गोल्ड फ्यूचर में भी मजबूती रही और सोना 1,58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पास पहुंच गया। एमसीएक्स पर बढ़ती कीमतें इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में फिजिकल मार्केट में भी कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।

निवेशकों और खरीदारों के लिए संकेत?

चांदी की कीमतों में एक दिन में 40,000 रुपये की तेजी यह दिखाती है कि बाजार में अस्थिरता काफी बढ़ गई है। खरीदारों के लिए यह समय सावधानी से कदम उठाने का है, जबकि निवेशकों के लिए यह तेजी शॉर्ट टर्म मुनाफे के मौके भी पैदा कर सकती है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर और ब्याज दरों की दिशा से चांदी और सोने के भाव तय होंगे।

Updated on:
04 Feb 2026 06:29 pm
Published on:
04 Feb 2026 06:29 pm