कारोबार

Silver Price Surge: चांदी में 12,000 का जोरदार उछाल, सोना भी चमका, क्या हो गया ताजा भाव?

पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में आज चांदी लगभग 12,000 रुपये से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड करती नजर आई।

2 min read
Feb 13, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Silver Price Surge: कमोडिटी बाजार में आज चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के समर्थन से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सिल्वर फ्यूचर्स में 8,691 रुपये यानी 3.68 प्रतिशत की मजबूत छलांग दर्ज की गई, जिससे बाजार का रुख पूरी तरह खरीदारी की तरफ झुकता दिखा।

ये भी पढ़ें

Mutual Fund Investment: ऐसे बनेंगे 13 लाख के 12 करोड़, जानिए निवेश के सभी स्टेप्स

चांदी के ताजा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सिल्वर का मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट 2,45,126 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले क्लोज 2,36,435 रुपये के मुकाबले इसमें 8,691 रुपये की सीधी बढ़त दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सिल्वर ने 2,48,786 रुपये का उच्च स्तर छुआ। इस तरह पिछले क्लोज और आज के उच्च स्तर के बीच 12,351 रुपये का अंतर दर्ज हुआ, जो मजबूत खरीदारी का संकेत है।

सोना भी चढ़ा

चांदी के साथ सोने में भी मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर गोल्ड 1,54,205 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जो 1,369 रुपये यानी लगभग 0.9 प्रतिशत की तेजी दर्शाता है। पिछले क्लोज 1,52,836 रुपये के मुकाबले सोने में यह उछाल दर्ज किया गया। दिन के दौरान सोने ने 1,54,837 रुपये का उच्च स्तर छुआ। इससे साफ है कि बुलियन मार्केट में निवेशकों का भरोसा कायम है और दोनों कीमती धातुओं में समानांतर तेजी बनी हुई है।

भौतिक चांदी में आई गिरावट

जहां घरेलू वायदा बाजार में चांदी में तेजी दर्ज की गई, वहीं गुड रिटर्न्स के अनुसार भौतिक चांदी के भाव में आज 15,000 रुपये की गिरावट देखी गई। आज शुक्रवार को चांदी का रेट 2,80,000 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, आईबीजेए की वेबसाइट पर चांदी का एएम भाव 2,41,945 रुपये दर्ज किया गया।

भौतिक सोना भी हुआ सस्ता

कल्याण ज्वैलर्स पर सोने के भाव में गिरावट देखी गई। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, आज शुक्रवार को वेब​साइट पर 22K सोने का भाव करीब 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जॉयलुक्कास पर भी 22K सोना 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 18K सोना 1,16,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। हालांकि, यहां मेकिंग चार्जेज अलग से जोड़े जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कैसे ग्राहकों को मिलेगा पूरा रिफंड? ऐसा फ्रॉड होने पर बैंक लेगा पूरी जिम्मेदारी, जानिए RBI के नए नियम

Also Read
View All

अगली खबर