कारोबार

SIP Tips: 45 की उम्र से अगले 40 साल तक मिलेगी 2 लाख रुपये महीने पेंशन, बस 9,000 रुपये की SIP से करनी होगी शुरुआत

SIP Calculator: अगर आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी से निवेश करते हैं और कम समय में बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो स्टेप अप एसआईपी को अपनाएं।
2 min read
May 05, 2026
SIP Calculator
स्टेप अप एसआईपी से बड़ा फंड बना सकते हैं। (PC: AI)

SIP Calculator: जल्दी रिटायर होना अब सपना नहीं रहा, बस आपको सही तरीका आना चाहिए। आप अपनी छोटी-छोटी बचत से भी बड़ा फंड तैयार कर रहे हैं। आप एसआईपी के जरिए निवेश कर रहे हैं, तो हर साल अपनी एसआईपी को एनुअल स्टेप अप के जरिए बढ़ाना न भूलें। यही छोटा सा कदम आगे चलकर बड़ा फर्क ला देता है। अगर कोई 25 साल की उम्र में निवेश शुरू करता है, तो 45 की उम्र तक अच्छा-खासा फंड बना सकता है। हालांकि, आपको एनुअल स्टेप अप को फॉलो करना होगा।

20 साल में बनेगा 3.65 करोड़ का फंड

मान लीजिए आप हर महीने 9,000 रुपये की SIP करते हैं। अगर आप हर साल इसे 15% बढ़ाते रहें और औसतन 15% सालाना रिटर्न मिलता रहे, तो 20 साल में करीब 3.65 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है। साधारण निवेशक एसआईपी में एक ही रकम पर टिके रहते हैं। लेकिन स्मार्ट निवेशक हर साल सैलरी बढ़ने के साथ SIP भी बढ़ाते हैं। यही “स्टेप-अप SIP” का खेल है। यही फर्क करोड़ों का गैप बना देता है।

विवरणआंकड़े
मासिक SIP निवेश₹9,000
SIP अवधि20 साल
सालाना स्टेप-अप15%
अनुमानित रिटर्न15% सालाना
कुल फंड (45 साल की उम्र तक)₹3.65 करोड़ (लगभग)

45 की उम्र से हर महीने 2 लाख की पेंशन

45 साल की उम्र में रिटायर होने के बाद असली चुनौती शुरू होती है। यहां काम आता है SWP यानी Systematic Withdrawal Plan। 3.65 करोड़ रुपये को आप SWP में डाल दें। 7% रिटर्न भी मिलता है, तो 40 साल तक आपको हर महीने करीब 2 लाख रुपये की इनकम हो सकती है। इतना ही नहीं, 6,73,41,557 रुपये का एक बड़ा इमरजेंसी फंड भी बचा रह सकता है।

विवरणआंकड़े
निवेश राशि (SWP में)₹3.65 करोड़
अनुमानित रिटर्न7% सालाना
मासिक आय (पेंशन)₹2 लाख (लगभग)
अवधि40 साल
बचा हुआ इमरजेंसी फंड₹6,73,41,557 (लगभग ₹6.73 करोड़)

महंगाई को नजरअंदाज मत कीजिए

आज जो 40 हजार रुपये काफी लगते हैं, वही 20 साल बाद 2 लाख रुपये की जरूरत बन सकते हैं। यानी अगर प्लानिंग नहीं की, तो रिटायरमेंट के बाद मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कितना स्टेप-अप सही है?

आमतौर पर लोग 10% सालाना बढ़ोतरी करते हैं। लेकिन अगर लक्ष्य जल्दी रिटायर होना है, तो 15% का स्टेप-अप ज्यादा असरदार माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि निवेश में रिस्क हमेशा रहता है। रिटर्न तय नहीं होते। इसलिए लंबी अवधि का नजरिया जरूरी है।

Updated on:
05 May 2026 05:37 pm
Published on:
05 May 2026 05:31 pm