कारोबार

Wife के साथ मिलकर SIP में हर महीने डालें 15-15 हजार रुपये, सिर्फ 10 साल में बन सकता है 1 करोड़ का फंड, समझिए कैलकुलेशन

Step Up SIP: म्यूचुअल फंड में जॉइंट अकाउंट खुलवाने के लिए पहले आपके पास एक जॉइंट बैंक अकाउंट होना चाहिए। साथ ही सभी खाताधारकों की केवाईसी पूरी होना और पैन कार्ड लिंक होना भी जरूरी है।

2 min read
Jun 16, 2026
SIP Investment
म्यूचुअल फंड एसआईपी में जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। ( PC: AI)

SIP Calculator: म्यूचुअल फंड का ऐतिहासिक डेटा यह बताता है कि 10 साल तक एसआईपी जारी रखने वालों को निवेश में कभी नुकसान नहीं हुआ है। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में 10 से 15 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। हालांकि, फंड के प्रकार के हिसाब से यह अनुमान अलग-अलग है। बजाज फिनसर्व की एक रिपोर्ट के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में 12 से 15 फीसदी, डेट म्यूचुअल फंड में 6 से 8 फीसदी, हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में 8 से 10 फीसदी और इंडेक्स फंड में 10 से 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न की उम्मीद रहती है। इस तरह लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड का सालाना औसत रिटर्न 12 फीसदी माना जाता है।

म्यूचुअल फंड में जॉइंट अकाउंट की भी है सुविधा

म्यूचुअल फंड एसआईपी के लिए जॉइंट अकाउंट खुलाकर भी निवेश किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए पहले आपके पास जॉइंट बैंक अकाउंट होना चाहिए। इस बैंक अकाउंट से ही आपकी एसआईपी की किस्त काटी जाएगी। म्यूचुअल फंड में जॉइंट अकाउंट खोलते समय आपको यह भी तय करना होगा कि पैसों का लेन-देन कौन करेगा। आप Anyone or Survivor का विकल्प भी चुन सकते हैं। इस जॉइंट अकाउंट के साथ दोनों खाताधारकों का पैन लिंक होगा और केवाईसी पूरी होना जरूरी है। अगर आप शादीशुदा हैं, तो जॉइंट अकाउंट खुलाकर एसआईपी में निवेश करना एक अच्छा विकल्प है।

स्टेप अप एसआईपी से मिलेगा फायदा

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सैलरी में इजाफे के साथ निवेशकों को अपनी एसआईपी की रकम में भी इजाफा करना चाहिए। इसके लिए आप एनुअल स्टेप अप की मदद ले सकते है। इसमें आपको हर साल अपनी मंथली एसआईपी की रकम में एक तय प्रतिशत की बढ़ोतरी करनी होगी। इसे 10% पर रखते हैं, तो आपको हर साल अपनी मंथली एसआईपी की रकम को 10 फीसदी बढ़ाना होगा।

कैसे बनेगा 1 करोड़ का फंड

विवरणराशि / प्रतिशत
पति की मासिक बचत₹15,000
पत्नी की मासिक बचत₹15,000
कुल मासिक SIP₹30,000
वार्षिक स्टेप-अप (Step-Up)10%
निवेश अवधि10 वर्ष
अनुमानित औसत वार्षिक रिटर्न12%
कुल निवेश राशि₹57,37,473
अनुमानित ब्याज/रिटर्न आय₹43,85,506
मैच्योरिटी पर कुल फंड₹1,01,22,979

पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं, तो अपनी सैलरी में से हर महीने 15-15 हजार रुपये बचा सकते हैं। इस तरह हर महीने 30,000 रुपये म्यूचुअल फंड एसआईपी में डालें। साथ ही 10 फीसदी एनुअल स्टेप अप भी रखें। यानी हर साल मंथली एसआईपी की रकम को 10 फीसदी बढ़ाना है। यह निवेश 10 साल तक जारी रखें। अब हम 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मानकर चलें तो मैच्योरिटी पर आपके पास 1,01,22,979 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। एसबीआई सिक्युरिटीज के स्टेप अप एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार मैच्योरिटी की इस रकम में 57,37,473 रुपये आपकी निवेश राशि होगी। वहीं, 43,85,506 रुपये ब्याज आय होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिमभरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
16 Jun 2026 05:04 pm
Published on:
16 Jun 2026 05:00 pm