कारोबार

Stock Market Today: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, जानिए किन शेयरों में दिखी बिकवाली

Share Market on 7th OCT 2026: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.72 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 1.14 फीसदी देखने को मिली। मेटल और आईटी सेक्टर में भी बिकवाली देखी गई।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
Stock Market Today
शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 102 अंक की गिरावट के साथ 72,965.38 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर यह 0.63 फीसदी या 445 अंक की गिरावट के साथ 72,618 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 3 शेयर हरे निशान पर और 27 लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.67 फीसदी या 152.10 अंक गिरकर 22,624 पर ट्रेड करता दिखा। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिये गए फैसलों की आज घोषणा होनी है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 30 मिनट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 4.04 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा एशियन पेंट, बीईएल, एक्सिस बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में देखी गई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
टाइटन4,383.50-3.66%
एशियन पेंट्स2,381.00-1.78%
हिंडाल्को924.75-1.67%
एसबीआई लाइफ1,721.40-1.63%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,240.60-1.51%
बीईएल381.60-1.50%
बजाज ऑटो9,868.00-1.49%
मारुति सुजुकी11,473.00-1.31%
नेस्ले इंडिया1,323.80-1.31%
बीएसई3,269.00-1.09%
एमएंडएम2,825.00-1.05%
एक्सिस बैंक1,235.30-1.02%
टाटा स्टील176.89-1.01%
टीएमपीवी283.00-0.98%
ग्रेसिम2,940.00-0.98%
इंफोसिस1,004.40-0.93%
ट्रेंट2,879.60-0.91%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 35 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
बजाज फाइनेंस973.75+1.11%
कोल इंडिया414.65+0.73%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,215.70+0.64%
भारती एयरटेल1,821.70+0.62%
सिप्ला1,342.60+0.18%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
07 Oct 2026 09:47 am
Published on:
07 Oct 2026 09:29 am