कारोबार

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Stock Market Today on 15th June 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी तेजी देखी जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर सहमति बनने से कच्चा तेल गिर गया है।

2 min read
Jun 15, 2026
Share Market Today
Share Market में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Share Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील को लेकर बनी सहमति के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1198 अंक की बढ़त के साथ 76,725.27 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1.43 फीसदी या 1076 अंक की बढ़त के साथ 76,604 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, निफ्टी शुरुआती कारोबार में 1.38 फीसदी या 324 अंक की बढ़त के साथ 23,948 पर ट्रेड करता दिखा।

अमेरिका-ईरान ने किया पीस डील का ऐलान

मिडिल ईस्ट से गुड न्यूज आई है। अमेरिका और ईरान दोनों ने पीस डील पर अपनी सहमति दे दी है। दोनों देशों ने कहा है कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि ईरान के साथ डील पूरी हो गई है। हालांकि, इस डील पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर 19 जून को होंगे। इस खबर के बाद कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है। यह 5 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इससे महंगाई में कमी के संकेत मिलते हैं और कच्चे तेल की सप्लाई पहले की तरह सामान्य होने की उम्मीदें हैं। यही कारण है कि शेयर बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट काफी पॉजिटिव दिख रहा है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से आज 29 शेयर हरे निशान पर और एक शेयर लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। सबसे अधिक तेजी इंडिगो में 4.44 फीसदी, इटरनल में 3.84 फीसदी और बजाज फिनसर्व में 3.64 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट, पावरग्रिड, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक, आईटीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई, एचयूएल, एक्सिस बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एयरटेल और एनटीपीसी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, सिर्फ सनफार्मा में गिरावट देखने को मिली।

मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मेटल में 3.37 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 3.07 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 2.23 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.51 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 2.04 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 2.57 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 0.87 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.98 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.85 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.39 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.98 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.37 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.85 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1 फीसदी की तेजी देखी गई। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 0.36 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.36 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Updated on:
15 Jun 2026 10:02 am
Published on:
15 Jun 2026 09:30 am