कारोबार

Why Stock Market Rise Today: मिडल ईस्ट संकट पर गुड न्यूज और कच्चे तेल में भारी गिरावट से उछला बाजार, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में दिखी भारी खरीदारी

Share Market News: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और रुपये में मजबूती के चलते शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है। ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में खरीदारी दिखी है।
2 min read
May 25, 2026
Why Share Market Rise
Share Market में आज तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Why Share Market Rise Today: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 720 अंक की बढ़त के साथ 76,135 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 25 मिनट पर यह 1.10 फीसदी या 826 अंक की बढ़त के साथ 76,242 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.11 फीसदी या 261 अंक की भारी बढ़त के साथ 23,982 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

ऑटो शेयरों में भारी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 2.17 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.52 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.84 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.13 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.40 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.49 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.52 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.54 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.47 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.22 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 1.43 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

क्यों आ रही शेयर बाजार में तेजी?

  1. होर्मुज के खुलने की बन रही राह

ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद तेजी से बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए एक पीस डील पर एमओयू को लेकर ईरान और अमेरिका काफी हद तक सहमत हैं। बता दें की युद्ध के पहले तक होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और LNG का शिपमेंट होता था। होर्मुज स्ट्रेट खुलती है, तो यह भारत जैसे बड़ी मात्रा में तेल आयात करने वाले देशों के लिए बड़ी गुड न्यूज होगी। इस डेवलपमेंट से मार्केट को सपोर्ट मिला है।

  1. कच्चे तेल में जबरदस्त गिरावट

मिडिल ईस्ट संकट में राहत के संकेतों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 5.57 फीसदी या 5.77 डॉलर की गिरावट के साथ 97.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI इस समय 5.78 फीसदी या 5.58 डॉलर की गिरावट के साथ 91.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह दो हफ्तों में पहली बार क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर के नीचे आई हैं।

  1. डॉलर की तुलना में मजबूत हुआ रुपया

भारतीय रुपया डॉलर की तुलना में मजबूत हुआ है और 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट संकट में राहत मिलने से रुपये में यह मजबूती आई है। एक डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.41 पर पहुंच गया है। इससे शेयर बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है।

Updated on:
25 May 2026 10:07 am
Published on:
25 May 2026 10:03 am