Tax Free Countries: दुनिया में कई देश टैक्स फ्री हैं। यानी वहां लोगों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना होता है। अरबपतियों और निवेशकों को ये देश काफी आकर्षित करते हैं।
Income Tax: अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि इनकम टैक्स की वजह से उनकी टेक होम सैलरी कम हो जाती है। महंगाई और आधुनिकता के इस दौर में लोगों के खर्चे बहुत बढ़ गए हैं। ऐसे में इनकम टैक्स में जाने वाले पैसे का मलाल हर किसी को रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जहां 1 भी रुपया इनकम टैक्स नहीं देना होता है। दुनिया में 10 ऐसे देश हैं, जो इनकम टैक्स फ्री हैं। टैक्स से आजादी पाने वाले लोगों को ये देश काफी पंसद आते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
बहरीन एक खाड़ी देश है। यहां क्रूड ऑयल पाया जाता है। यह देश टैक्स फ्री है। यह देश निवेशकों को 4.4 करोड़ रुपये से अधिक के प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट पर स्थायी रेजिडेंसी का विकल्प देता है। हालांकि, नागरिकता पाना मुश्किल है, लेकिन ‘गोल्डन रेज़िडेंसी प्रोग्राम’ के तहत 10 साल का रिन्यूएबल वीजा मिलता है। साथ ही कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यह देश मॉडर्न है। प्रवासियों के लिए अनुकूल है और लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी चाहने वाले रीजनल बिजनेस मालिकों के लिए अच्छा विकल्प है।
सुंदर-सुंदर बीच, सी फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट्स और जीरो इनकम टैक्स। यही बहामास की लाइफस्टाइल है। बहामास इन्वेस्टर्स को आसान अस्थायी रेजिडेंसी प्रदान करता है। अगर आप यहां 6.25 करोड़ रुपये तक की या इससे अधिक कीमत की प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो आपकी स्थायी रेजिडेंसी प्रोसेस काफी फास्ट हो जाएगी। हालांकि, यह एक महंगा देश है। लेकिन यहां की लाइफस्टाइल लोगों को आकर्षित करती है।
ब्रुनेई ऑयल रिच कंट्री है। यहां कोई इनकम टैक्स नहीं लगता है। यहां नागरिकों को फ्री हेल्थकेयर और एजुकेशन मिलती है। लेकिन यहां बसना बेहद मुश्किल है। नागरिकता या स्थायी निवास पाने के लिए शाही मंजूरी और लंबे समय तक रहना जरूरी है। सरकार आव्रजन पर सख्त नियंत्रण रखती है, जिससे यह टैक्स-फ्री तो है लेकिन बाहरी लोगों के लिए सीमित पहुंच वाला देश है।
बरमूडा में भी लोगों से कोई इनकम टैक्स नहीं लिया जाता। हालांकि, एंप्लॉयर्स पेरोल टैक्स देते हैं, जिसे कभी-कभी कर्मचारियों की सैलरी से काटा जा सकता है। यहां रेजिडेंसी ऑप्शंस लिमिटेड हैं। यहां सुंदर गुलाबी रेत वाले बीच हैं।
इस कैरेबियाई देश में कोई इनकम टैक्स, कैपिटल गेन टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स नहीं है। यहां रहने के लिए आपको कम से कम $1.2 मिलियन (लगभग 10 करोड़ रुपये) का निवेश और $145,000 (लगभग 1.2 करोड़ रुपये) वार्षिक आय की आवश्यकता होती है। पांच साल रहने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह टैक्स फ्रीडम और ट्रॉपिकल लाइफस्टाइल चाहने वाले अमीर लोगों के लिए आदर्श स्थान है।
कुवैत भी ऑयल रिच देश है। यहां के लोगों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना होता। हालांकि, स्थायी निवास या नागरिकता पाना बेहद कठिन है। इसके बावजूद, यहां दो-तिहाई आबादी प्रवासियों की है, जो ऊंची तनख्वाह और आधुनिक सुविधाओं का आनंद लेते हैं।
मोनाको में इनकम टैक्स नहीं लगता। साथ ही यह दुनिया की सबसे सुरक्षित और आलीशान जगहों में से एक है। रेजिडेंसी पाने के लिए आवेदक को कम से कम €5,00,000 (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) मोनाको के बैंक में जमा करने होते हैं और स्थायी आवास का प्रमाण देना होता है। वित्तीय आत्मनिर्भरता और बैकग्राउंट चेक इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं। यह अरबपतियों और फॉर्मूला वन प्रेमियों की पसंदीदा जगह है।
ओमान और कतर दोनों में इनकम टैक्स नहीं है और यहां की लाइफ स्टाइल अच्छी है। ओमान तेल पर निर्भरता कम कर रहा है और निवेशकों के लिए वीजा प्रदान करता है। कतर में 20 साल कानूनी रूप से रहने के बाद स्थायी निवास संभव है, जिसमें भाषा और वित्तीय स्थिरता की शर्तें शामिल हैं। दोनों देश आधुनिक, स्थिर और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए आकर्षक हैं।
मालदीव भी टैक्स फ्री देश है। यहां अधिकतर निवासियों के लिए इनकम टैक्स नहीं है, खासकर जिनकी आय एक निश्चित सीमा से कम है। हालांकि, नागरिकता केवल सुन्नी मुसलमानों को मिलती है और विदेशी नागरिकों के लिए कोई रेजिडेंसी प्रोग्राम नहीं है। इसलिए यह स्थायी निवास के बजाय लग्जरी वेकेशंस के लिए बढ़िया जगह है। इसके सुंदर बीच और लग्जरी रिसॉर्ट इसे टैक्स-फ्री वेकेशन डेस्टिनेशन बनाते हैं।