9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market में पैसा लगाने वालों को जबरदस्त नुकसान, सिर्फ 5 दिन में 25 लाख करोड़ स्वाहा! आज यहां रही सबसे ज्यादा मंदी

पिछले 5 सत्रों में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को 25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। निवेशक जमकर बिकवाली कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 09, 2026

Share Market

बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.71 फीसदी या 1352 अंक की गिरावट के साथ 77,566 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.73 फीसदी या 422 अंक की गिरावट के साथ 24,028 पर बंद हुआ। आज की गिरावट में निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

25 लाख करोड़ का नुकसान

अमेरिका/इजराइल का ईरान के साथ युद्ध बढ़ने के कारण भारत के शेयर बाजार में पिछले छह वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस युद्ध की शुरुआत से अब तक निवेशकों की 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो चुकी है।

क्या है आज की गिरावट का कारण

क्रूड ऑयल की कीमतों के 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने, भारतीय रुपये के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने, युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिलने, यूएस डॉलर व बॉन्ड यील्ड में उछाल और दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली का असर आज भारतीय स्टॉक मार्केट पर देखने को मिला।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

ऑटो शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 4.10 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.56 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.69 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.60 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.16 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.97 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.78 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.24 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.13 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.81 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.37 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.87 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।