9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: गिर गए सोने-चांदी के भाव, कल्याण ज्वैलर्स और तनिष्क में जानिए 24, 22, 18 और 14 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। मुनाफावसूली के चलते यह मंदी देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 09, 2026

Gold Price Today

सोने चांदी में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज सोमवार शाम गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.35 फीसदी या 567 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.11 फीसदी या 2,985 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,59,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,55,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,42,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,29,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 1,02,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,21,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 94,310 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क सोमवार, 9 मार्च 2025 को 22 कैरेट सोना 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,21,580 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,48,2001,21,25094,310
तनिष्क1,62,1101,48,6001,21,580
कल्याण ज्वैलर्स1,48,200
जोयालुक्कास1,61,6701,48,2001,21,250

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 9 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 9 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोना 1,61,670 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,21,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।