कारोबार

Apple CEO Change: Tim Cook ने पद छोड़ा, 15 साल में कंपनी को कहां से कहां पहुंचाया? जानिए पूरा करियर

Tim Cook retirement: Apple के CEO टिम कुक 15 साल बाद पद छोड़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में कंपनी का रेवेन्यू 108 अरब से 416 अरब डॉलर और मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंची। 1 सितंबर से जॉन टर्नस नए CEO होंगे।

2 min read
Apr 21, 2026
Tim Cook and John Ternus. Photo: Apple

Tim Cook legacy: टिम कुक ने Apple के CEO पद से हटने का फैसला कर लिया है। 15 साल के कार्यकाल के बाद अब टिम कुक एग्जिक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेगें। इसके साथ ही टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें

Diesel Price Hike: डीजल महंगा होने का खतरा! बंद पड़ सकते हैं 30% ट्रक, ड्राइवरों की चेतावनी से बढ़ी टेंशन

108 अरब से 416 अरब डॉलर तक का सफर

टिम कुक के CEO पद की शुरुआत साल 2011 से होती है, जब कुक ने Apple की कमान संभाली, तब कंपनी का सालाना रेवेन्यू 108 बिलियन डॉलर था। वित्त वर्ष 2025 तक यह आंकड़ा 416 बिलियन डॉलर को पार कर चुका है। कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन दस गुना से भी ज्यादा बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई। यह किसी भी टेक कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी वैल्यू क्रिएशन में से एक है।

प्रोडक्ट से सर्विस तक की छलांग

कुक के दौर में Apple सिर्फ एक हार्डवेयर कंपनी नहीं रही। उन्होंने Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे नए प्रोडक्ट कैटेगरी बनाए। Mac को Apple Silicon पर शिफ्ट करना एक तकनीकी मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव Services सेगमेंट का रहा, जिसके जरिए उन्होंने अकेले 100 अरब डॉलर का बिजनेस बना दिया। App Store, Apple Music, iCloud और Apple TV जैसी सर्विसेज आज कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा हैं।

एक महीने पहले ही किया था इनकार

टाइमिंग ने सबको चौंका दिया है। सिर्फ एक महीने पहले कुक ने Good Morning America पर रिटायरमेंट की बात को सिरे से खारिज किया था। Wedbush के एनालिस्ट Dan Ives के मुताबिक वॉल स्ट्रीट को उम्मीद थी कि कुक कम से कम एक साल और बने रहेंगे।

नहीं छोड़ा Apple का साथ

कुक ने कर्मचारियों को भेजे अपने मेमो में कहा कि यही सही वक्त है पद छोड़ने का। उन्होंने जॉन टर्नस को एक विजनरी और उल्लेखनीय ईमानदारी वाला इंसान बताया। बोर्ड ने यह फैसला पिछले शुक्रवार को सर्वसम्मति से पास किया। 65 साल के टिम कुक एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर Apple से जुड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Stock Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी अच्छी तेजी, जानिए इस खरीदारी के पीछे वजह
Published on:
21 Apr 2026 12:37 pm
Also Read
View All