कारोबार

Upcoming Cars in July 2026: मारुति, टाटा और एमजी जैसी कंपनियां भारत में ला रहीं ये 6 SUVs, जानिए क्या है खास

New SUV in India: जुलाई 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए खास रहने वाला है। निसान टेक्टॉन, टाटा सिएरा EV, होंडा ZR-V और स्कोडा कोडियाक RS जैसी नई SUVs लॉन्च या डिलीवर होने वाली हैं।
2 min read
Jun 25, 2026
New SUV in India
कई नई SUVs लॉन्च होने जा रही हैं। (PC: AI)

Upcoming Cars in India: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगले कुछ हफ्ते आपके लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। जुलाई 2026 में कई बड़ी ऑटो कंपनियां भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक SUV भी है, हाइब्रिड कार भी है और स्पोर्टी परफॉर्मेंस वाली प्रीमियम SUV भी शामिल है। ऐसे में नई कार लेने की जल्दबाजी करने से पहले इन लॉन्च पर एक नजर जरूर डाल लें।

Maruti Brezza Facelift

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के जुलाई 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। Car Dekho की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट के साथ ब्रेजा में नया इंजन, बदला हुआ एक्सटीरियर, नए फीचर्स और कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह नया इंजन मौजूदा इंजन की जगह ले सकता है या फिर मौजूदा इंजन के साथ एक नए विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। ब्रेजा लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल रही है। नया मॉडल आने के बाद इसका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet और Tata Nexon जैसी गाड़ियों से और मजबूत होने की उम्मीद है।

Nissan Tekton

जापानी कार कंपनी निसान 9 जुलाई को अपनी नई SUV टेक्टॉन लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के लिए भारत में काफी महत्वपूर्ण मॉडल माना जा रहा है। इसका मुकाबला सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Renault Duster जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाड़ी में 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है।

Tata Sierra EV

टाटा सिएरा ईवी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी जुलाई से सितंबर के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है। यह SUV टाटा मोटर्स के नए Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव, दोनों विकल्प मिलने की संभावना है। इसमें करीब 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं।

Honda ZR-V

होंडा भारत में ZR-V को पहले ही पेश कर चुकी है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अब इसकी डिलीवरी जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है। यह गाड़ी पूरी तरह तैयार यूनिट यानी CBU के रूप में भारत आएगी। इसमें कंपनी का 2.0 लीटर e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो e-CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा।

MG Hybrid SUV

JSW MG Motor India भारतीय बाजार में 16 जुलाई को एक नई प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस मॉडल की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। माना जा रहा है कि यह Wuling Starlight 560 Plug-in Hybrid का भारतीय वर्जन हो सकता है। इससे पहले भी एमजी ने Hector और Comet जैसे मॉडल्स के साथ इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। बता दें कि Wuling Starlight 560 एक मिड-साइज एसयूवी है। इसकी लंबाई 4,745 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी, ऊंचाई 1,755 मिमी और व्हीलबेस 2,810 मिमी है।

Skoda Kodiaq RS

स्कोडा भी अपनी फ्लैगशिप SUV Kodiaq RS को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है। यह मौजूदा कोडियाक का ज्यादा स्पोर्टी और परफॉर्मेंस वाला वर्जन होगा। इसमें 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।

साथ ही VRS बैजिंग, स्पोर्टी सीटें, नया इंटीरियर और ज्यादा आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे 29 जून को मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

Updated on:
25 Jun 2026 04:58 pm
Published on:
25 Jun 2026 04:51 pm