कारोबार

US-Iran War के दौरान 163% तक उछल गए ये 10 शेयर, उधर बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स ने कराया काफी नुकसान, देखिए आंकड़े

Stock Market War Impact: US-Iran संघर्ष शुरू होने के बाद से Nifty 500 में जबरदस्त सेक्टर रोटेशन देखी गई। HFCL ने 163 फीसदी रिटर्न दिया जबकि Adani Power और Adani Green भी टॉप गेनर्स में रहे। दूसरी तरफ IDBI Bank 34 फीसदी तक टूट गया।

2 min read
Jun 16, 2026
us iran war impact on indian share market
US-Iran युद्ध के बाद Nifty-500 के शेयरों में बड़ा अंतर देेखने को मिला। (PC : AI)

US-Iran युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी ने पिछले महीनों में कच्चे तेल के दाम और ग्लोबल मार्केट को बुरी तरह प्रभावित किया। 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध ने अब तक काफी बड़े बदलाव किए हैं। इस दौरान कुछ शेयरों ने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया, तो वहीं कई चर्चित शेयरों में भारी गिरावट भी दर्ज की गई। तनाव शुरू होने के बाद से निफ्टी-500 कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो रक्षा, पावर, सोलर और इंफ्रास्ट्रक्चर थीम से जुड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और कुछ ऑटो शेयरों ने निवेशकों की संपत्ति को डूबो दिया।

डिफेंस और पावर थीम ने किया कमाल

युद्ध के दौरान आमतौर पर रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों में निवेशक ज्यादा निवेश करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। HFCL और आदित्य इन्फोटेक जैसे शेयरों में तेज खरीदारी दिखी। सबसे बड़ा उछाल HFCL में देखने को मिला, जिसने 163 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया।

टॉप 10 गेनर्स

शेयर27 फरवरी के बाद से बदलाव (%)
HFCL163.4
Ciemindia Projects104.6
Aditya Infotech99.3
Ola Electric Mobility74.9
Emmvee Photovoltaic Power72.5
Welspun Corp67.2
Syrma SGS Technology58.2
Adani Power57.4
Adani Green Energy56.5
BSE52.4

बैंकिंग और वित्तीय शेयर रह गए पीछे

पिछड़ने की बात करें तो युद्ध के दौरान बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयर इस दौरान पिछड़ गए। IDBI बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकिंग शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और SBI कार्डस् भी कमजोर रहे।

टॉप-10 लूजर्स

शेयर27 फरवरी के बाद से बदलाव (%)
IDBI Bank-33.7
ICICI Prudential Life Insurance-25.7
Ashok Leyland-25.3
Rail Vikas Nigam (RVNL)-24.2
Force Motors-23.8
Indian Oil Corporation-22.9
SBI Cards & Payment Services-22.4
JK Tyre & Industries-21.9
PG Electroplast-21.5
Central Bank of India-20.5

अदाणी ग्रुप का दबदबा

निफ्टी-500 में टॉप 10 गेनर्स की सूची में अदाणी ग्रुप के दो प्रमुख शेयरों की मौजूदगी भी खास रही। अदाणी पावर ने 57.4 फीसदी और अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 56.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिजली की बढ़ती मांग, ऊर्जा सुरक्षा की चिंता और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश ने इन शेयरों को तेजी दी। सोलर सेक्टर से जुड़ी एमवी फोटोवोल्टाइक पावर लिमिटेड भी टॉप गेनर्स में शामिल रही, जो यह दिखाता है कि निवेशक पारंपरिक और हरित ऊर्जा दोनों क्षेत्रों पर दांव लगा रहे थे।