कारोबार

Investment Plan: निवेश में सिर्फ 5 साल की देरी से होता है लाखों का नुकसान, जानिए कैसे करें इसकी भरपाई

Disadvantages of Starting to Invest Late: इस बात को समझना जरूरी होता है कि सही समय पर निवेश करना शुरु करें। क्योंकि देर से निवेश शुरु करने से 1.05 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। लेकिन इस नुकसान की भरपाई का रास्ता भी है, जिसे इस आर्टिकल में कवर किया गया है।

2 min read
Apr 18, 2026
SIP में इन्वेस्टमेंट का सही तरीका (प्रतीकात्मक इमेज)

The Power of Compounding Interest: पैसों को बचाने के लिए या वेल्थ क्रिएशन के लिए निवेश करना चाहिए यह तो सभी जानते हैं। लेकिन निवेश करने से ज्यादा जरुरी है सही समय पर निवेश शुरु करना, यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। लोग अक्सर चर्चा करते हुए दिख जाएंगे कि निवेश करना चाहिए, लेकिन देर से निवेश शुरु करने के क्या-क्या नुकसान हो सकते है, इसके बारे में लोग चर्चा नहीं करते। लेकिन एक बात साफ है कि देर से निवेश करने पर रिटर्न कम हो जाता है और आपकी वेल्थ क्रिएशन पर इसका नेगेटिव इंपेक्ट पड़ता है।

यह और भी ज्यादा जरूरी तब हो जाता है जब, निवेशक लॉन्ग टर्म की निवेश योजना बना रहा हो। क्योंकि निवेश में कुछ साल की देरी भी करोड़ों का फर्क डाल सकती है। यह सब कंपाउंडिंग की ताकत की वजह से होता है। और इस जादू को इस आर्टिकल में आसानी से समझाया गया है। इसके साथ ही देरी से निवेश शुरु करने पर होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे करें यह भी समझाया गया है।

ये भी पढ़ें

Smartphone Price Hike: स्मार्टफोन महंगे होने से बिक्री पर पड़ा बड़ा असर, 6 साल के निचले स्तर पर आया मार्केट

क्यों जरूरी है जल्दी निवेश करना

जल्दी निवेश शुरु करने से ज्यादा रिटर्न मिलता है इसका सबसे बड़ा कारण है कंपाउंडिगं। इस फर्क को समझाने के लिए अमन, राहुल और रोहित का उदाहरण लिया गया है, जिन्होंने अलग-अलग समय पर निवेश करना शुरु किया था। तीनों ही म्यूचुअल फंड सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं।

निवेशकशुरुआत की उम्रमासिक निवेश (₹)निवेश अवधि (साल)कुल निवेश (₹)अनुमानित 12% रिटर्न (₹)कुल बचत(₹)
अमन25 साल5,00035 साल21 लाख2.54 करोड़2.75 करोड़
राहुल30 साल5,00030 साल18 लाख1.36 करोड़1.54 करोड़
रोहित35 साल10,00025 साल30 लाख1.40 करोड़1.70 करोड़
SIP निवेश तुलना

अमन ने 25 साल के लिए हर माह 5,000 रुपये का निवेश किया। दूसरी तरफ रोहित ने 35 की उम्र में 10,000 का मासिक निवेश किया। सिर्फ देरी से निवेश करने पर 1.05 करोड़ रुपये का अंतर आ जाता है।

ऐसा क्यों होता है?

इस बड़े अंतर के दो सबसे जरूरी कारण है एक है कंपाउंडिंग इंटरेस्ट की ताकत और एक है 'रुपी कॉस्ट एवरेजिंग'। यानी आप बाजार की चिंता किए बगैर लगातार एक निश्चित राशि हर माह निवश करते हैं। चाहे बाजार में गिरावट आए या तेजी।

SIP में आप यूनिट्स खरीदते हैं जब कीमतें कम होती हैं, तो आप ज्यादा यूनिट्स खरीदते हैं, और जब कीमतें ज्यादा होती हैं, तो आप कम यूनिट्स खरीदते हैं। समय के साथ, यह आपकी कुल खरीदने की लागत को बैलेंस करने में मदद करता है, जिसे 'रूपी कॉस्ट एवरेजिंग' कहा जाता है।

देरी की भरपाई करने का मौका

निवेश में होने वाली इस देरी की भरपाई की जा सकती है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि जैसे-जैसे इनकम बढ़ती है, आप हर साल निवेश की रकम को एक तय प्रतिशत से बढ़ाएं। इसके अलावा एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। यदि आपको कोई बोनस मिले या पहले की कोई बचत हो तो उसे अपनी मौजूदा म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके ज्यादा यूनिट पाई जा सकती है।

इसलिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही समय पर निवेश करना शुरु करें। यदि देरी से निवेश शुरु करना भी पड़े तो ऊपर बताएं तरीकों को अपनाकर कुछ हद तक रिकवरी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

बच्चे के भविष्य के लिए कौन सा निवेश बेस्ट? SSY, PPF, या Mutual Fund स्कीम? चुनने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Published on:
18 Apr 2026 01:14 pm
Also Read
View All