17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे के भविष्य के लिए कौन सा निवेश बेस्ट? SSY, PPF, या Mutual Fund स्कीम? चुनने से पहले जानें ये जरूरी बातें

Best saving scheme for child in india: बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए SSY, NPS वात्सल्य, PPF, बैंक FD और म्यूचुअल फंड जैसी कई स्कीम मौजूद हैं। हर स्कीम की ब्याज दर, टैक्स छूट और निकासी नियम अलग हैं। सही चुनाव बच्चे की उम्र और परिवार की जरूरत पर निर्भर करता है।

2 min read
Google source verification
PPF for a Son, SSY for a Daughter. Choose the Right Scheme Based on the Child's Age and Needs.

बच्चों के लिए सही निवेश विकल्प चुने। फोटो: पत्रिका

Child Investment Plan: अपने बच्चे की भविष्य की चिंता हर माता-पिता करते हैं। वे चाहते हैं कि पैसे की कमी कभी आड़े न आए। लेकिन पैसा बचाने के लिए सही स्कीम चुनना अक्सर उलझन भरा काम होता है। माता-पिता के सामने SSY, PPF, NPS वात्सल्य, बैंक FD और म्यूचुअल फंड जैसी कई स्कीम होती है और सही स्कीम चुनने के लिए उनको इसकी सही जानकारी होनी चाहिए।

इन सभी योजनाओं में कई ऐसी योजनाएं है, जिनमें निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है, टैक्स में छूट मिलती है और पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। आज हम इन सभी को एक जगह समझते हैं ताकि आप अपने बच्चे के लिए सबसे सही फैसला ले सकें।

बेटी है तो SSY सबसे आगे क्यों?

सुकन्या समृद्धि योजना को खासतौर पर बेटियों के लिए बनाया गया है और यह इस वक्त छोटी बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी ब्याज दर देती है। खाता मात्र 250 रुपये से खुल जाता है और सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह स्कीम ट्रिपल टैक्स फ्री है यानी मूलधन, ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों पर टैक्स नहीं लगता। जब बेटी 18 साल की हो जाए तो जमा राशि का 50 फीसदी निकाला जा सकता है जो उसकी उच्च शिक्षा के लिए काम आ सकता है।

लंबे समय की सोच रखने वालों के लिए

NPS वात्सल्य योजना उन माता-पिता के लिए है जो अभी से बच्चे के भविष्य की बहुत लंबी प्लानिंग करना चाहते हैं। इस स्कीम की खासियत यह है कि जब बच्चा 18 साल का हो जाता है तो यह खाता अपने आप NPS Tier I में बदल जाता है, जिससे लंबे समय तक निवेश पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। इस स्कीम में रिटर्न 9.5 से 10 फीसदी तक रहता है। कुछ खास परिस्थितियों जैसे शिक्षा, गंभीर बीमारी या 75 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगता में आंशिक निकासी की अनुमति है।

सुरक्षा और बचत का भरोसेमंद विकल्प

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो बिल्कुल जोखिम नहीं लेना चाहते। माता-पिता नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF खाता खुलवा सकते हैं। 7.1 फीसदी की गारंटीड ब्याज दर, 15 साल का लॉक-इन और टैक्स फ्री रिटर्न इसे एक मजबूत लॉन्ग टर्म विकल्प बनाते हैं। 15 साल बाद इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है। जब बच्चा 18 साल का हो जाता है तो खाता उसके नाम पर हो जाता है।

ज्यादा रिटर्न चाहिए तो जोखिम भी उठाना होगा

अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराते नहीं तो म्यूचुअल फंड सबसे ज्यादा रिटर्न दे सकता है। HDFC चिल्ड्रन फंड, ICICI प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर फंड, Tata यंग सिटिजन फंड और UTI चिल्ड्रन इक्विटी फंड जैसी स्कीम खास बच्चों के लिए बनाई गई हैं। SIP के जरिए 500 रुपये महीने से शुरुआत की जा सकती है। ऐतिहासिक औसत रिटर्न 12 से 14 फीसदी तक रहा है लेकिन यह बाजार जोखिम के अधीन है और इसे SEBI नियंत्रित करती है।

तो आखिर कौन सी स्कीम चुनें?

इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर बेटी है तो SSY सबसे पहले देखें क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा ब्याज और पूरी टैक्स छूट मिलती है। बेटे के लिए PPF सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। अगर बच्चे के लिए बहुत लंबी प्लानिंग करनी है और रिटायरमेंट तक की सोचनी है तो NPS वात्सल्य एक अनोखा विकल्प है। और अगर ज्यादा रिटर्न का लक्ष्य है और जोखिम उठाने की तैयारी है तो म्यूचुअल फंड SIP एक स्मार्ट चुनाव हो सकता है।