कारोबार

PM Kisan 20th Installment Date: किसानों के लिए खुशखबरी, जानें कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में 19वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित की गई।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2025, 1:02 PM IST
Feature image
जून में जारी हो सकती है 20वीं किस्त (Photo-Patrika)

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

फरवरी 2025 में जारी की थी 19वीं किस्त

बता दें कि 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में 19वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित की गई। अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 में आना तय है क्योंकि ज्यादातार दो किस्तों के मिलने के बीच चार चार महीने का अंतराल देखा गया है। पिछले साल जून में 17वीं किस्त किसानों के खातों में डाली गई थी। इसके बाद 18वीं किस्त 2024 के अक्टूबर महीने में किसानों को मुहैया कराई गई थी जबकि 19 वीं किस्त वर्ष 2025 के फरवरी में जारी की गई थी।

कब जारी होगी 20वीं किस्त

पीएम-किसान योजना के तहत किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। बता दें कि 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी होने के बाद, 20वीं किस्त के जून 2025 में आने की संभावना है। 20वीं किस्त जून में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है, हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपडेट्स चेक करें।

‘eKYC पूरा करना अनिवार्य’

20वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को eKYC पूरा करना अनिवार्य है। eKYC के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के माध्यम से या नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया द्वारा इसे पूरा कर सकते हैं। 

 लाभार्थी स्थिति जांचने के लिए:  

1- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।  

2- लाभार्थी सूची टैब पर क्लिक करें

3- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।  

4- 'Get Report' पर क्लिक करें और अपना नाम जांचें।

Updated on:
12 Jun 2025, 1:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Property Buying Tips: क्या सिर्फ रजिस्ट्री होने से बन जाते हैं आप प्रॉपर्टी के मालिक? इन 6 डॉक्यूमेंट्स को नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Gold Price Outlook: 3 महीने में 27% टूट गए सोने के भाव, क्या यही है खरीदने का गोल्डन टाइम या किया जाए इंतजार? एक्सपर्ट से समझिए

FMCG और फार्मा सेक्टर में आई तेजी से 1500 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, जानिए किन शेयरों ने आज कराई सबसे ज्यादा कमाई

Changes from 1st December: ब्याज दर, क्रेडिट कार्ड और LPG से लेकर आधार तक, दिसंबर में हो रहे पैसों से जुड़े ये 8 बदलाव

Gold Rate Today: ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से सर्राफा बाजारों में टूटा सोना, जानिए बड़े ज्वैलर्स किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड