1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan 20th Installment: पिछले एक साल में करीब 38 करोड़ किसानों के खाते में डाले गए पैसे, अब 20वीं किस्त का इंतजार

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू हुए 6 वर्ष हो चुके है, अब तक लगभग 3 लाख 70 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 11 Jun 2025, 2:54 PM IST

PM Kisan Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Photo-Patrika)

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की ओर से देश के करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराती है। इसके तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो तीन समान किश्तों (2,000 रुपये प्रत्येक) में सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाती है। अब तक लाखों किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला है।

पिछले एक साल में करीब 38 करोड़ किसानों को मिले पैसे

बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 38.06 करोड़ किसानों के खाते में पैसे डाले गए है। इसमें दिसंबर-मार्च (2023-24) में 9,04,41,237, अप्रेल-जुलाई (2024-25) में 9,38,01,445, अगस्त-नवंबर (2024-25) में 9,59,28, 372 और दिसंबर-मार्च (2024-25) में 10,04, 67,693 किसानों के खातों में पैसे डाले गए। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू हुए 6 वर्ष हो चुके है, अब तक लगभग 3 लाख 70 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं।

1 दिसंबर 2018 को हुई लागू

बता दें कि पीएम किसान योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसका 100% वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है। यह 1 दिसंबर 2018 को लागू हुई। इस योजना के तहत सभी भूमिधारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- की आय सहायता प्रदान की जाती है। 

फरवरी में डाली थी 19वीं किस्त

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में जारी की थी। 19वीं किस्त के तहत करीब 9.8 करोड़ किसानों को करीब 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित की गई थी। वहीं अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, जानें कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

18वीं किस्त में 20 हजार करोड़ किए थे ट्रांसफर

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त में देश के 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी।