25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / PM Kisan 20th Installment Date: किसानों के लिए खुशखबरी, जानें कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan 20th Installment Date: किसानों के लिए खुशखबरी, जानें कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में 19वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 12 Jun 2025, 1:02 PM IST

जून में जारी हो सकती है 20वीं किस्त (Photo-Patrika)

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

फरवरी 2025 में जारी की थी 19वीं किस्त

बता दें कि 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में 19वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित की गई। अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 में आना तय है क्योंकि ज्यादातार दो किस्तों के मिलने के बीच चार चार महीने का अंतराल देखा गया है। पिछले साल जून में 17वीं किस्त किसानों के खातों में डाली गई थी। इसके बाद 18वीं किस्त 2024 के अक्टूबर महीने में किसानों को मुहैया कराई गई थी जबकि 19 वीं किस्त वर्ष 2025 के फरवरी में जारी की गई थी।

कब जारी होगी 20वीं किस्त

पीएम-किसान योजना के तहत किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। बता दें कि 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी होने के बाद, 20वीं किस्त के जून 2025 में आने की संभावना है। 20वीं किस्त जून में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है, हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपडेट्स चेक करें।

‘eKYC पूरा करना अनिवार्य’

20वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को eKYC पूरा करना अनिवार्य है। eKYC के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के माध्यम से या नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया द्वारा इसे पूरा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! सस्ते होंगे लोन और घटेगी EMI, इस हफ्ते मिल सकती है राहत

 लाभार्थी स्थिति जांचने के लिए:  

1- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।  

2- लाभार्थी सूची टैब पर क्लिक करें

3- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।  

4- 'Get Report' पर क्लिक करें और अपना नाम जांचें।

यह भी पढ़ें: पिछले एक साल में करीब 38 करोड़ किसानों के खाते में डाले गए पैसे, अब 20वीं किस्त का इंतजार