कारोबार

Share Market Crash: सेंसेक्स में 2200 और निफ्टी में 700 पॉइंट की महागिरावट, 12 लाख करोड़ का नुकसान, ये शेयर सबसे अधिक टूटे

Why Share Market Fall: शेयर बाजार में आज महागिरावट देखी जा रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 2200 अंक टूट गया। वहीं, निफ्टी में 700 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

2 min read
Mar 09, 2026
Why Share Market Fall
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। ( PC: AI)

Why Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1862 अंक की गिरावट के साथ 77,056.75 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2.79 फीसदी या 2200 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 76,721 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 2.83 फीसदी या 691 अंक की गिरावट के साथ 23,758 पर ट्रेड करता दिखा। निवेशकों को इस गिरावट से 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इंडिगो में 7.82 फीसदी, एसबीआई में 5.61 फीसदी, टाटा स्टील में 4.74 फीसदी, एशियन पेंट में 4.72 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 4.28 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक समेत सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सरकारी बैंकों में सबसे अधिक गिरावट

शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक 5.40 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो 4.12 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी 2.28 फीसदी, निफ्टी आईटी 1.18 फीसदी, निफ्टी मीडिया 3.17 फीसदी, निफ्टी मेटल 3.19 फीसदी, निफ्टी फार्मा 1.58 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक 3.55 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 2.66 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.49 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर 2.36 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
09 Mar 2026 10:12 am
Published on:
09 Mar 2026 09:51 am