कारोबार

Stock Market: सेंसेक्स में 1700 पॉइंट की बढ़त, निवेशकों को 10 लाख करोड़ का फायदा, वैश्विक बाजारों में भी भारी तेजी

Share Market News: वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी, यूएस-ईरान पीस डील की उम्मीदों, रुपये में मजबूती और कच्चे तेल में गिरावट से आज बीएसई सेंसेक्स में 2 फीसदी से अधिक का उछाल दर्ज हुआ है।
2 min read
Jun 12, 2026
Why Share Market Rise
शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

Why Share Market Rise Today: भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ है। यूएस-ईरान पीस डील की उम्मीदों, वैश्विक शेयरों बाजारों में उछाल और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स आज 2.30 फीसदी या 1695 अंक की भारी-भरकम बढ़त के साथ 75,527 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.99 फीसदी या 461 अंक की बढ़त के साथ 23,622 पर बंद हुआ।

निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का फायदा

बाजार में आज आई तेजी से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। इससे कुल मार्केट वैल्यू करीब 462 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

फाइनेंशियल और रियल्टी स्टॉक्स उछले

सभी सेक्टर्स में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे सारे सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक बढ़त निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 3.90 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 3.52 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 3.38 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 3.02 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.92 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.17 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.67 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.82 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.37 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.33 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

क्यों आई बाजार में आज तेजी?

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित आक्रामक हमलों को टाल दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ ही दिन में दोनों देशों के बीच पीस डील हो सकती है। इससे मिडिल ईस्ट संघर्ष में राहत और होर्मुज के फिर से खुलने की उम्मीदें बढ़ी हैं। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।
  2. मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की खबरों से क्रूड ऑयल के दाम गिरकर 90 डॉलर से नीचे आ गए हैं। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। यही कारण हैं कि निवेशक शेयर बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।
  3. भारतीय रुपया आज कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 60 पैसे मजबूत होकर 95.25 पर पहुंच गया। मजबूत रुपया व्यापार घाटे को कम करेगा और देश की आर्थिक तरक्की को मजबूती प्रदान करेगा। इससे निवेशकों का भारतीय बाजार में विश्वास मजबूत हुआ है।
  4. विदेशी शेयर बाजारों में भारी तेजी का असर भी आज भारतीय बाजार में देखने को मिला। जापान का प्रमुख सूचकांक निक्की में आज 3 फीसदी की तेजी आई। वहीं, साउथ कोरिया का कॉस्पी 8 फीसदी से अधिक चढ़ गया है। हांककांग के हैंगसेंग और चीन के संघाई कंपोजिट में भी 1-2 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, ताइवान के मार्केट में 2 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। वैश्विक बाजारों में दिखी इस तेजी का सीधा असर आज भारतीय बाजार में दिखा।
Updated on:
12 Jun 2026 04:10 pm
Published on:
12 Jun 2026 04:10 pm